न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मायके वालों ने रख लिया बच्चे को गिरवी, कहा 1.5 लाख चुकाओ बच्चा ले जाओ

मायके वालों ने अपनी ही बेटी का बच्चा गिरवी रख लिया और 1.5 लाख रूपये की मांग की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 9:24:43

मायके वालों ने रख लिया बच्चे को गिरवी, कहा 1.5 लाख चुकाओ बच्चा ले जाओ

इस दुनिया में रिश्तों की बड़ी अहमियत होती हैं और उनसे ऊपर कोई नहीं होता हैं। हांलाकि आजकल पैसों को रिश्तों से ऊपर आंका जाता हैं और इस पैसे की वजह से कई रिश्ते टूटते नजर आते हैं। पैसों की एक ऐसी ही घटना हरियाणा में देखने को मिली जिसमें मायके वालों ने अपनी ही बेटी का बच्चा गिरवी रख लिया और 1.5 लाख रूपये की मांग की। अब ऐसा क्या हुआ आइये जानते हैं इससे जुड़ा पूरा मामला।

दरअसल, पत्नी की डिलीवरी पर खर्च हुए डेढ़ लाख रुपये नहीं चुकाने पर डेढ़ साल के बेटे को ससुरालजनों द्वारा गिरवी रख लेने का आरोप लगा है। बेटे के लिए एसडीएम के दरवाजे पर धरना देकर पिता बैठ गया है। यह अजीबोगरीब मामला हर‍ियाणा के फतेहाबाद ज‍िले का है। एसडीएम ऑफिस के गेट पर बैठे पिता ने कहा क‍ि पत्नी की डिलीवरी ससुराल गंगानगर (राजस्थान) में हुई थी। ससुराल वालों ने डेढ़ लाख रुपये खर्च क‍िए थे। अब डेढ़ लाख रुपये चुकाने तक बेटा नहीं दे रहे। मेरी पत्नी और मैं एसडीएम के कहने पर बेटे को लेने गए तो मारपीट की गई। पुलिस भी कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये मांग रही है। एसडीएम को शिकायत भी की लेकिन कहीं से भी बेटा लाने के लिए मदद नहीं म‍िल रही।

मामले की गहराई में पता चला क‍ि शादी के समय शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी नाबालिग थे। इसलिए नियमानुसार कार्यवाही करने में परेशानी हो रही है। हमने अब पुलिस (Police) से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए बच्चा दिलवाने की कार्रवाई की जाएगी। यहाँ ये जानने लायक बात है क‍ि फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी सूरज ने शिकायत एसडीएम को दी थी। एसडीएम की ओर से भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसडीएम ऑफिस के गेट पर सूरज ने धरना दे दिया।

धरने पर बैठे सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी राजस्थान में उसके घर गंगानगर में हुई थी। ससुरालवालों ने डिलीवरी पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किया था। अब ससुरालवाले डिलीवरी के बाद मेरा बेटा देने से मना कर रहे हैं और डिलीवरी पर खर्च हुए डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।सूरज ने बताया कि रुपये की एवज में इस तरह गलत तरीके से बेटे को अपने कब्जे में लिए बैठे ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब एसडीएम को शिकायत दी गई लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये की मांग की है जो कि हम नहीं दे सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान