न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दंपत्ति को बोतल में छिपाई गई मिट्टी पड़ी लाखों की, पूरा माजरा हैरान करने वाला

इटली के सार्डिनिया घूमने आए एक दंपत्ति को वहां के समुद्री तट की सफ़ेद मिट्टी लेना लाखों रूपए भारी पड़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Aug 2019 6:59:40

इस दंपत्ति को बोतल में छिपाई गई मिट्टी पड़ी लाखों की, पूरा माजरा हैरान करने वाला

वर्तमान समय में चोरी होना एक आम बात हो चुकी हैं लेकिन कभीकभार उसके लिए सुनाए गए फैसले हैरान करने वाले हो जाते हैं। जी हाँ, ऐसा ही कुछ हुआ इटली के सार्डिनिया घूमने आए एक दंपत्ति के साथ जिन्हें वहां के समुद्री तट की सफ़ेद मिट्टी लेना लाखों रूपए भारी पड़ गया। जी हाँ, यह पूरा मामला बेहद रोचक हैं जो आपको भी हैरानी में डाल देगा। तो आइये जानते है इस अनोखे मामले के बारे में।

दरअसल, इटली के सार्डिनिया में समुद्र तट से रेत चोरी के मामले में फ्रांस के दंपती को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि दंपती यहां पर छुट्टी मनाने के लिए आए हुए थे। दंपती का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम था कि उन्होंने जो किया है वह अपराध की श्रेणी में आता है।

weird case,jail for sand,sardinia beach,italy,couple arrested for sand theft

दरअसल, इटली के आईलैंड पर सफेद रेत संरक्षित है। समुद्र तट से रेत ले जाने पर पर्यटकों को जेल जाने तथा जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ती है। दंपती ने बताया कि उन्हें इस बात का तनिक भी एहसास नहीं हुआ कि वे जो कर रहे हैं वह अपराध है। उत्तर फ्रांस के शहर पोर्टो टोरेस में पुलिस ने नाव का इंतजार कर रहे दंपति के पास से जांच के दौरान रेत पाया। दंपती दक्षिण फ्रांस के टॉलोन के लिए नाव का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दंपती के पास से 14 बोतलें बरामद की गई हैं, जिसमें रेत भरी हुई थी। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए बोतलों में कुल 40 किलो रेत भरी हुई थी। दंपती को ससारी शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 3,330 डॉलर यानी कि 2 लाख 39 हजार 415 रुपये का जुर्माना लगाया। और एक साल से 6 साल के बीच जेल की सजा सुनाई है।

weird case,jail for sand,sardinia beach,italy,couple arrested for sand theft

पुलिस ने बताया कि दंपती का कहना है कि वे रेत हटाने के बारे में नियमों से अनजान थे। लेकिन समुद्र तटों पर पर्यटकों को सूचित करने के लिए कई भाषाओं में निर्देश दिए गए हैं। सार्डिनिया के बीच से सफेद रेत और पत्थरों की चोरी सामान्य बात हो गई है। इंटरनेट पर इसकी कालाबाजारी की जाती है। पुलिस ने बताया कि सार्डिनिया के लोग पत्थरों और रेत चोरी करने वाली पर्यटकों से बहुत नाराज हैं। इससे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचता है। रेत की चोरी करने वाले अधिकांश टूरिस्ट एयरपोर्ट पर स्कैनिंग मशीन में पकड़े जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान