राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' तो हम सबने देखी है। उस फिल्म में एक चुड़ैल मर्दों को ले जाती है और उनके कपड़ें छोड़ जाती है यह तो रील लाइफ की बात हुई लेकिन हम आपको रियल लाइफ में एक ऐसी घटना के बारें में बताने जा रहे है जिसपर आपको विश्वास नहीं होगा। पंजाब के तरनतारन में लोगों ने दावा किया है कि भूतविंड गांव में भूत औरतों के कपड़े चुरा रहा है।
![पंजाब के इस गांव में महिलाओं की सलवार चुराता है 'भूत', दहशत में लोग clothes,robbery,ghost,tarntaran,village,punjab,blind faith,police,weird story,weird news]()
गांव वालों का कहना है कि रात के समय में कोई ऐसा चोर आता है जो जेवर या फिर नकदी छोड़कर सिर्फ महिलाओं के कपड़े चुरा कर ले जाता है। चूंकि अभी तक कपड़ा चुराने वाला कोई भी चोर सामने नहीं आया है इसिलए गांव के लोग अंधविश्वास में आकर कह रहे हैं कि ये कपड़े एक भूत चोरी करके ले जाता है। हैरत की बात ये है कि चोर सिर्फ महिलाओं के सलवार चुराता है और इन चुराए गए कपड़ों को एक घर में ले जाकर रखता है जिस पर ताला लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूतविंड गांव में जिस चोर को दोपहर के समय में औरतों के कपड़े चुराते हुए देखा गया है, उसे कोई नहीं जानता। वहीं, कुछ लोग उसे किसी मरे हुए शख्स की आत्मा भी बता रहे हैं। जब गांववालों के बीच इस बात का खुलासा हुआ तो पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग इसे भूत और जादू-टोने से भी जोड़कर देखने लगे।
इस रहस्यमय चोरी को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांववालों ने थाने में ऐसी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर ऐसा होता है तो फिर पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।