न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा रिकॉर्ड : 433 दिन में 24 हजार किमी दौड़े चीन के रनर बेई बिन, 13 देशों के 65 से ज्यादा शहरों से गुजरे

चीन के रनर बेई बिन ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 433 दिन में दौड़कर 24110 किमी की दूरी तय की। यानी हर दिन औसतन 56 किमी की दौड़ लगाते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 9:43:27

अनोखा रिकॉर्ड : 433 दिन में 24 हजार किमी दौड़े चीन के रनर बेई बिन, 13 देशों के 65 से ज्यादा शहरों से गुजरे

चीन के रनर बेई बिन ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 433 दिन में दौड़कर 24110 किमी की दूरी तय की। यानी हर दिन औसतन 56 किमी की दौड़ लगाते थे। 24,110 किमी की दूरी का मतलब हुआ लगभग 574 मैराथन दौड़ना, क्योंकि एक मैराथन 42 किमी की होती है। अपने इस रिकॉर्ड पर बेई बिन ने बताया, "मैं करीब 3 साल से इस चैलेंज की तैयारी कर रहा था। 2011 में मैं इसी तरह का एक 10 हजार किमी का चैलेंज ले चुका हूं, इसलिए मुझे यकीन था कि मैं पोल-टू-पोल चैलेंज भी पूरा कर सकता हूं। फिर 60 से 70 किमी की दौड़ तो मेरी रोज की ट्रेनिंग का हिस्सा रहती है। पोल-टू-पोल में परिस्थितियां विपरीत रहती हैं, इसलिए कुछ किमी का फर्क पड़ता है। इससे ज्यादा कोई समस्या नहीं थी। मुझे बस अपने शरीर की एंड्योरेंस पावर इतनी बेहतर करनी थी कि मैं मौसम, तापमान के बदलाव में अच्छे से एडजस्ट कर सकूं। चैलेंज के दौरान मैं सुबह 5 बजे से दौड़ लगाना शुरू करता था और धीरे-धीरे, कुछ-कुछ जगह रुकते हुए रात 8 से 9 बजे तक दौड़ता रहता था। इसके बाद डिनर और एक घंटे की फिजिकल थेरेपी के बाद आराम और अगले दिन फिर यही शेड्यूल।"

13 देशों के 65 शहरों से होकर गुजरे

बेई बिन अपनी दौड़ के दौरान 13 देशों के 65 शहरों से होकर गुजरे। इन 13 देशों में अमेरिका, कनाडा, चिली, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, कोस्टा रिका, अर्जेंटीना और पेरू जैसे देश शामिल हैं। बेई बिन ने मार्च 2018 में चीन से यात्रा शुरू की थी। दौड़ के दौरान बेई बिन को कई क्षेत्रों में -10 डिग्री तक का तापमान मिला, तो कई जगह 30 से 35 डिग्री तापमान भी। चीन के बेई बिन ने हर दिन औसतन 56 किमी दौड़ लगाई।

बेई बिन ने बताया मेरे सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए मेरे साथ-साथ कार में एक टीम चल रही थी। सेंट्रल अमेरिका में तो ऐसे हालात थे कि दौड़ना तो दूर, चलने में पसीना बहता जा रहा था। शरीर डिहाइड्रेट हो रहा था। वहीं अर्जेंटीना में तो मुझे करीब 40 दिन तक हवा के रुख की विपरीत दिशा में दौड़ लगानी पड़ी। इन बदलती स्थितियों में एक वक्त तो हालात ऐसे हो गए थे कि मुझे लग रहा था कि मैं गिर ही पड़ूंगा। ऐसे में मैंने खुद को याद दिलाया कि ये मेरा स्तर नहीं है। मेरा स्तर इन मुश्किलों से कहीं ऊपर है। फिर मैंने खुद से कहा- ये दुनिया नापनी है, इसलिए चलो उठो। मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया, खासकर अमेरिका वाले मुझे देखें और ये समझें कि चीन वालों की क्या क्षमता होती है। हमारे पास खूबसूरती भी है और हिम्मत भी।

पहले भी बना चूके है कई रिकॉर्ड

ये पहला मौका नहीं है, जब बेई बिन ने कई दिनों तक दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। वे 2011 में 150 दिन में 10 हजार किमी से ज्यादा दौड़ लगाने का रिकॉर्ड कायम किया था। उस वक्त बिन 6 देशों से होते हुए गुजरे थे। तस्वीर मार्च 2018 की, जब बेई दौड़ पर निकले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप