Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 465 साल पहले हो गई थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी?

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के जरिए इन ब्लॉगर्स ने दावा किया है कि फ्रांस में जन्मे भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने करीब 465 साल पहले ही कोरोना वायरस की भविष्यवाणी कर दी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Feb 2020 12:23:33

क्या 465 साल पहले हो गई थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी?

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 1,018 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से चीन में 908 लोगों की जान जा चुकी है। पूरी दुनिया में अब तक 43,098 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुल बीमार लोगों में से 40,171 संक्रमित लोग सिर्फ चीन में है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ ब्लॉगर्स ने कोरोना वायरस को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से जोड़ते हुए कुछ पोस्ट किए हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के जरिए इन ब्लॉगर्स ने दावा किया है कि फ्रांस में जन्मे भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने करीब 465 साल पहले ही कोरोना वायरस की भविष्यवाणी कर दी थी।

ट्विटर पर मार्को मलाकारा नाम के एक यूजर ने लिखा कि दुनियाभर में बाढ़, आग, और कोरोनोवायरस का कहर वही संकट है जिसकी 465 साल पहले नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी।
nastredamus,corona virus,nastredamus corona virus,nastredamus predictions,nastredamus predictions for 2020,weird news वहीं एक अन्य यूजर ने स्पैनिश भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा कि 21वीं सदी में आने वाली महामारी ने कदम रख दिया है। ये नास्त्रेदमस की ही एक भविष्यवाणी थी। हम मौत के बेहद करीब है।

कई ऑनलाइन थियोरिस्ट्स का भी यही कहना है कि माइकल डी नास्त्रेदमस ने 15वीं शताब्दी में अपने भविष्यवाणी में एक भयंकर महामारी के फैलने की आशंका जताई थी।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां रहस्यमयी वाक्यों के रूप में मिलती हैं जिन्हें क्वाट्रेन्स (चौपाई) कहा जाता है। उनकी भविष्यवाणियां पहली बार 1555 में अस्तित्व में आई थीं।

ऑनलाइन थियोरिस्ट्स का दावा है कि नास्त्रेदमस की एक चौपाई, 2:53 में कोरोना वायरस का जिक्र किया गया है। इसमें समुद्र से सटे एक शहर में बड़ी महामारी फैलने की बात कही गई है। ये महामारी लोगों को मौत के अंजाम तक पहुंचाए बिना नहीं थमेगी।

बता दें कि हुबेई प्रांत पूर्वी चीन का ही एक भू-भाग है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में जिस शहर का जिक्र किया गया है थियोरिस्ट्स उसे वुहान शहर ही बता रहे हैं। इस शहर में समुद्री जीवों के व्यापार की एक मंडी भी लगती है। nastredamus,corona virus,nastredamus corona virus,nastredamus predictions,nastredamus predictions for 2020,weird news आपको बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization - WHO) बेहद चिंतित है।WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस घेब्रेइसस (Dr। Tedros Ghebreyesus) ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह एक बड़ी भयावह महमारी की शुरुआत है। डॉ टेड्रोस का कहना है कि यह तो केवल अभी शुरुआत है क्योंकि अभी हमें इस भयानक महामारी का खतरनाक रूप देखना बाकी है। पूरी दुनिया को इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत हैं। साथ ही अपनी तैयारी पूरी रखनी चाहिए। क्योंकि हमें नहीं पता कि इसे कैसे रोकेंगे? उन्होंने कहा कि जितनी गति से यह कोरोना वायरस (Coronavirus) फैल रहा है, उसे संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि अब कई देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों के छोटे-छोटे मामले आ रहे हैं। अब इन्हीं छोटे-छोटे मामलों से ज्यादा लोग संक्रमित हो जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी गति धीमी है लेकिन यह कभी भी रफ्तार पकड़ सकती है।

दुनिया भर के वायरस विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के वुहान (Wuhan) में अकेले कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित करीब 3.50 लाख लोग होंगे। वुहान हुबेई प्रांत का वह शहर है जहां से कोरोना वायरस फैलने की शुरुआत हुई थी। यह वायरस वहां के पशु बाजार से फैला। इस शहर में 23 जनवरी से ही 1 करोड़ 10 लाख लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वुहान में संक्रमित लोगों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही जो फरवरी खत्म होते-होते शहर की 5 प्रतिशत आबादी यानी 5 लाख से अधिक लोग करॉना से संक्रमित हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology