न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी पहल, चलिए पैदल, आपको मिलेगा सेविंग अकाउंट पर 21% ब्याज

लोगों को पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करने का इस बैंक ने एक शानदार तरीका निकाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Nov 2018 8:36:53

अनोखी पहल, चलिए पैदल, आपको मिलेगा सेविंग अकाउंट पर 21% ब्याज

लोगों को पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करने का इस बैंक ने एक शानदार तरीका निकाला है। यूक्रेन में साल 2015 में खुले मोनो बैंक ने अपने ब्याज दर को पैदल चलने से जोड़ दिया है। इसमें यह शर्त रखा गया है कि रोजाना कम से कम 10,000 कदम पैदल चलना होगा। जो ग्राहक बैंक के मानदंड के मुताबिक पैदल चलने का लक्ष्य पूरा करता है, बैंक उसके बचत खाते में 21 प्रतिशत ब्याज के रूप में राशि प्रदान करता है। लेकिन अगर कोई लगातार तीन दिन तक 10,000 कदम से कम पैदल चलता है तो उसे महज 11 प्रतिशत ही ब्याज मिलता है। आपको यहां बता दें कि इस वक्त बैंक के 50 प्रतिशत ग्राहक 21 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त कर रहे हैं। बीते तीन सालों में बैंक ने अपने साथ पांच लाख ग्राहकों को जोड़ने में सफलता हासिल की है। लोगों को पैदल चलाने का आइडिया बैंक के तीन सीईओ- डिमा डुबिलेट, मिशा रोगाल्सकी और ओलेग गोरोखोवस्की को आया। दरअसल यूक्रेन में मोटापे की समस्या वाले लोगों की संख्या काफी है। इसमें लगातार बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां साल 2030 तक 50 प्रतिशत पुरुष मोटापे का शिकार हो जाएंगे।

लोगों ने इसे चुनौती की तरह लिया

बैंक ने यह ब्याज दर इसलिए रखा है कि कोई भी आम इंसान रोजाना 10,000 कदम पैदल नहीं चल सकता। आपको बता दें यूक्रेन की राजधानी कीव में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। कई ग्राहक इसलिए खुश हैं कि उन्हें पैदल चलना अच्छा भी लगता है और रोज लक्ष्य को पूरा भी करना होता है।

bank,ukraine,Health,mono bank,interest,saving account

बचत खाते में 21 प्रतिशत ब्याज नाम दिया 'स्पोर्ट्स डिपॉजिट अकाउंट'

मोनो बैंक ने ज्यादा ब्याज वाले बैंक खातों को स्पोर्ट्स डिपॉजिट अकाउंट नाम दिया है। इसके तहत बैंक ग्राहकों को अपने मोबाइल फोन में एक हेल्थ ऐप डाउनलोड करना होता है। यह ऐप ग्राहक के रोज की शारीरिक गतिविधियों की निगरानी करता है। इस ऐप पर जो भी गतिविधियां होती हैं, इसका डेटा बैंक के पास होता है। जो ग्राहक बैंक के मानदंड के मुताबिक पैदल चलने का लक्ष्य पूरा करता है, बैंक उसके बचत खाते में 21 प्रतिशत ब्याज के रूप में राशि प्रदान करता है।

बेईमानी पर घट जाता है ब्याज

जो ग्राहक पैदल चलने को लेकर बेईमानी करते हैं बैंक उनको मिलने वाले ब्याज में कटौती कर देता है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, बैंक की छानबीन में कुछ ऐसे मामले सामने आए जिसमें देखा गया कि लोग पैदल चलने के बजाए ऐप को स्टार्ट कर फोन गाड़ी में रख देते थे। पकड़े जाने पर ऐसे ग्राहकों को बैंक ने सजा देते हुए उनकी ब्याज दर घटा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत