न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेजन के सीईओ ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा आलीशान घर, कीमत 1200 करोड़ रुपए

जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज लंबे समय से नया घर तलाश रही थी। उन्होंने जनवरी के आखिरी हफ्ते में इस घर को पंसद किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 4:41:43

अमेजन के सीईओ ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा  आलीशान घर, कीमत 1200 करोड़ रुपए

अमेजन के फाउंडर-सीईओ जेफ बेजोस ने वैलेंटाइन के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 1200 करोड़ रुपये से अधिक का एक आलीशान घर तोहफे में दिया है। दरअसल, जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज लंबे समय से नया घर तलाश रही थी। उन्होंने जनवरी के आखिरी हफ्ते में इस घर को पंसद किया।

अमेरिकी अखबार वॉलस्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक यह खरीद लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा है। इससे पहले 2019 में लाशन मर्डोक ने बेल-एयर एस्टेट को खरीदने के लिए करीब 15 करोड़ डॉलर (1,065 करोड़ रुपए) का भुगतान किया था। बेजोस ने वार्नर एस्टेट को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है।

क्या खास है घर में?

यह घर नौ एकड़ में फैला है। फोर्ब्स मैगजीन की एक रिपोर्ट में बताया गया हैं कि आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट की 1992 की एक स्टोरी में वार्नर एस्टेट का जिक्र हैं। इसके मुताबिक, 13600 वर्ग फीट का जॉर्जियन स्टाइल में यह मेंशन बना है। इसमें एक्सपेंसिव टेरेस और गार्डन हैं। इसके अलावा वॉर्नर एस्टेट में 2 गेस्ट हाउस, नर्सरी और 3 हैटहाउस, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, 9 होल गोल्फ कोर्स, मोटर कोर्ट, सर्विस गैराज और गैस पंप हैं।

आपको बता दें कि अमेरिका की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का पिछले साल अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी से तलाक हुआ था। जेफ बेजोस की संपत्ति 13 फरवरी को 131.3 अरब डॉलर आंकी गई है। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना

बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग