Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कृत्रिम पैर लगते ही अस्पताल में झूमने लगा 5 साल का बच्चा, वीडियो वायरल

मां का कहना है कि तालिबान और सरकार के बीच हुई लड़ाई में अहमद और उसकी बहन को गंभीर चोटें लगी थीं। पिछले चार साल से अहमद का उपचार काबुल के रेडक्रॉस सेंटर में किया जा रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 4:25:41

कृत्रिम पैर लगते ही अस्पताल में झूमने लगा 5 साल का बच्चा, वीडियो वायरल

अहमद सैय्यद रहमान जब 8 माह का था तब अनजाने में पैरों में गोली लगने की वजह से डॉक्टरों को उसका पैर काटना पड़ा था। हालाकि घटना के बाद अहमद को कई बार कृत्रिम पैर लगाए गए, लेकिन हमेशा फिटिंग ठीक नहीं होने की वजह से कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार डॉक्टरों को सफलता मिल ही गई। कृत्रिम पैर लगाने के बाद डॉक्टरों ने अहमद से चलने को कहा। जब अहमद को यकीन हो गया कि पैर ठीक है तो वह खुशी से झूमने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को 3 दिन के अंदर ही 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोमवार को अहमद का एक वीडियो बनाकर अस्पताल की एक चिकित्सक मुलकारा रहीमी ने ट्विटर पर पोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसे 10 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया और 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अहमद की मां रईसा ने कहा कि उसे बेहद खुशी है कि बेटा अपने पैरों पर चल फिर पा रहा है। उनका कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी जी सकेगा। मां का कहना है कि तालिबान और सरकार के बीच हुई लड़ाई में अहमद और उसकी बहन को गंभीर चोटें लगी थीं। पिछले चार साल से अहमद का उपचार काबुल के रेडक्रॉस सेंटर में किया जा रहा था।

काबुल में स्थित रेड क्रॉस सेंटर की चिकित्सक सेमीन सरवारी का कहना है कि अहमद को हर साल नए पैर की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि साल दर साल वह लंबा होगा। दूसरे पैर की लंबाई के मुताबिक उसे कृत्रिम पैर बनाकर देना होगा। अफगानिस्तान में चल रही लड़ाई की वजह से 2018 में ही 3804 नागरिकों की जान जा चुकी है। इनमें 900 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। जबकि 7000 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology