Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया अनोखा तरीका, गपबाजी करते हुए पकडे गए तो हर्जाना भरने के साथ मिलेगी कचरा उठाने की सजा

फिलीपिंस में इन अफवाहों को रोकने के लिए अनोखी सजा तैयार की गई है और इससे जुड़ा कानून भी पारित करवाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 May 2019 7:42:09

अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया अनोखा तरीका, गपबाजी करते हुए पकडे गए तो हर्जाना भरने के साथ मिलेगी कचरा उठाने की सजा

वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि अफवाहों के चलते जन समूह के बीच कई हादसों का जन्म हो जाता हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि इन अफवाहों पर लगाम लगाई जाए। इसी बीच फिलीपिंस में इन अफवाहों को रोकने के लिए अनोखी सजा तैयार की गई है और इससे जुड़ा कानून भी पारित करवाया हैं। आज हम आपको अफवाह को रोकने की इस अनोखी सजा से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

फिलीपींस के बिनालोनान शहर में अफवाहों को रोकने के लिए नया नियम लागू किया गया है। इस कानून को शहर के मेयर रेमन गुइको ने पारित करवाया है, जो एक मई से लागू भी हो गया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला से 200 किलोमीटर दूर स्थित बिनालोनान में स्थानीय अधिकारियों ने गपशप या बेकार की बातें करने को गैरकानूनी बताया। अधिकारियों के मुताबिक, इसका लक्ष्य समुदाय में अफवाहों को रोकना है।

नए नियम के मुताबिक, पहली बार ऐसा करने पर 263 रुपए जुर्माना और 3 घंटे तक सड़क का कचरा उठाने की सजा दी जाएगी। यह नियम स्थानीय स्तर पर लागू किया गया है। ऐसा इस वजह से किया गया है क्योंकि अफवाहों के चलते शहर में अपराध काफी बढ़ रहे थे।
philippines,weird punishment,unique way to stop rumors ऐसा ही नियम बिनालोनान के पड़ोसी शहर मोरेनो में 2017 में लागू किया गया था। यहां कई स्थानीय लोगों पर 700 रुपए का जुर्माना और सड़कों की जबरन सफाई के लिए दबाव बनाया गया था। लोग काफी परेशान हुए थे लेकिन नियम का सख्ती से पालन भी हुआ था।

इसके मामलों में कार्रवाई की शुरुआत गर्मियों से की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि इस मौसम में स्थानीय लोग छांव में इकट्ठा होते हैं। गर्मी का मौसम लोगों को बेकार की बातों पर चर्चा करने के लिए उकसाता है।
बिनालोनान शहर के मेयर 44 वर्षीय रेमन गुइको का दावा है इस नियम के कारण लोग अपना जीवन बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। गपशप पर प्रतिबंध लगाने से शहर की गुणवत्ता में इजाफा होगा।

गुइको ने कहा कि नया नियम भावनाओं को व्यक्त करने की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाता। इस नियम को लागू करने का लक्ष्य समुदायों को झूठी निंदा करने वाले लोगों से बचाना है ताकि शहर अच्छा और सुरक्षित बन सके। नया नियम लोगों को उनकी जिम्मेदारी के प्रति आगाह करता है। हम चाहते हैं कि बाहर के लोग यहां के निवासियों को एक बेहतर इंसान मानें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology