न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में हुई बिना दुल्हन के अनोखी शादी, सच्चाई जानकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

आज हम आपको गुजरात की ऐसी ही एक शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनोखी हैं और बिना दुल्हन के संपन्न हुई हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 May 2019 7:51:29

गुजरात में हुई बिना दुल्हन के अनोखी शादी, सच्चाई जानकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

शादी किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का अहम पडाव होता है जब वह किसी का हाथ थामकर अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बिताने के वादे करता हैं। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की हैं कि बिना दुल्हन के शादी संपन्न हुई हो। जी हाँ, आज हम आपको गुजरात की ऐसी ही एक शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनोखी हैं और बिना दुल्हन के संपन्न हुई हैं। इस शादी की पूरी सच्चाई आपके चेहरे पर भी एक मुस्कान ला देगी। तो आइये जानते हैं इस अनोखी शादी के बारे में।

यह अनोखी शादी 10 मई को गुजरात के साबरकांठा से 22 किलोमीटर दूर स्थित चंपलानार में हुई। 20 साल के अजय बरोट की इच्छा थी कि उनकी शादी बहुत धूम-धाम से हो। अजय के पिता ने उसकी इच्छा को पूरा भी किया। शादी में सैकड़ों लोग जुटे। सारी रस्में निभाई गईं। बारात निकली। नाच-गाना हुआ। बस अगर कुछ कमी थी, तो वह दुल्हन की। दुल्हे अजय बरोट की शादी का रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने खूब आनंद लिया।

बरात से पहले यहां गरबा का आयोजन किया गया। इसके बाद दूल्हा शेरवानी पहनकर सजधज कर शादी के लिए तैयार हुआ और यह शादी संपन्न हुई। दरअसल अजय लर्निंग डिसेबिलिटी (Learning Disability) से पीड़ित है। उम्र के हिसाब से अजय का दिमाग विकसित नहीं हुआ है। अजय को बचपन से ही शादी का शौक था।

weird marriage,marriage without bride,special child marriage,marriage in gujrat

बचपन से ही अजय जब भी किसी की शादी देखता तो घर वालों से यही पूछता कि मेरी शादी कब होगी। किसी भी शादी को देख अजय की बार-बार यही इच्छा जताते देखकर अजय के परिवार वालों ने अंततः उसकी शादी करने का फैसला ले ही लिया। लेकिन परेशानी यह थी कि अजय के लिए दुल्हन कैसे मिलेगी।

आखिरकार अजय के घरवालों ने बगैर दुल्हन के ही अजय की शादी करने का फैसला किया। साथ यह भी तय किया कि बगैर दुल्हन के होने वाली इस शादी में गुजराती समाज के सभी रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। अजय के पिता के मन में बेटे की शादी के बाद यह दुख था कि शादी में दुल्हन की कमी रह गई। मीडिया से बातचीत में अजय के पिता ने बताया कि अजय की मां का देहांत बहुत पहले हो गया था। उस वक्त अजय बच्चा ही था। थोड़ा बड़े होने पर पता चला कि अजय 'स्पेशल चाइल्ड' है। उम्र के हिसाब से उसका दिमाग विकसित नहीं हो रहा था।

इसके बावजूद वह हर शादी को देख अपनी शादी की बात करता था, जबकि अजय को देखते हुए कोई भी उसे अपनी लड़की देने को तैयार नहीं था। ऐसे में अपने परिवार वालों से सलाह-मशविरा करने के बाद हमने अजय की शादी करने का निर्णय किया। भले ही दुल्हन न हो, लेकिन हमने सोच रखा था कि सारी रस्में होंगी और पूरी भव्यता के साथ कार्यक्रम होंगे। अब अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के बाद मुझे बहुत खुशी हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप