न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 साल पहले हो चुकी पत्नी की मौत, मृत अवशेषों के साथ रह रहा पति

वियतनाम के ली वान जिनकी पत्नी की मृत्य 17 साल पहले हो चुकी हैं और वे आज भी अपनी पत्नी के मृत अवशेषों के साथ रह रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 9:54:44

17 साल पहले हो चुकी पत्नी की मौत, मृत अवशेषों के साथ रह रहा पति

प्यार और सनक के बीच एक महीन रेखा होती हैं जिसे समझ पाना कोई आसान काम नहीं होता हैं और यह प्यार कब सनक में बदल जाए इसका कुछ कहा भी नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला वियतनाम के ली वान के साथ जिनकी पत्नी की मृत्य 17 साल पहले हो चुकी हैं और वे आज भी अपनी पत्नी के मृत अवशेषों के साथ रह रहे हैं। अब यह उनका प्यार है सनक आप ही तय कीजिए। आइये जानते हैं इस पूरे हैरान करने वाले मामले के बारे में।

वियतनाम के ली वान पिछले 17 सालों से अपनी मृत पत्नी के अवशेषों के साथ रह रहे हैं। वान ने इन अवशेषों के लिए प्लास्टर का एक स्टैच्यू बनाया है और रोज इन्हें स्टैच्यू के साथ रखकर वहीं सोते हैं। वान के इस स्टैच्यू का सबसे पहले लोगों को 2009 में पता चला था और तब उन्होंने इसे अफवाह माना था मगर धीरे-धीरे उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने इसका विरोध जताया। वान ने अपनी पत्नी के अवशेष उसे दफनाए जाने के बाद कब्र खोदकर निकाले थे और बाद में इससे स्टैच्यू बनाया। उनका कहना है कि भले ही लोग इस स्टैच्यू का विरोध करें मगर वह इसे नहीं छोड़ेंगे। वान पिछले दो सालों से अब व्हीलचेयर पर हैं। इसके बावजूद हर रात अपनी पत्नी के स्टैच्यू के पास उसके अवशेष रखना नहीं भूलते।

weird news,weird incident,husband with dead wife,vietnam

वान रोज इस स्टैच्यू के कपड़े बदलते हैं और इसका मेकअप करते हैं। वान कहते हैं, जब मेरी पत्नी जिंदा थी तो उसने कभी खूबसूरत कपड़े नहीं पहने, इसलिए अब मुझे उसे सुंदर कपड़े पहनाने हैं। मैं दिन में दो बार इसे अच्छे कपड़े पहनाता हूं। मैं जानता हूं कि लोग मुझे पागल कहते हैं क्योंकि उनका कहना है कि मैं एक मृत शरीर का ध्यान रखता हूं मगर मुझे यकीन है कि मेरी पत्नी हमेशा से मेरे साथ ही है। मैं मरते दम तक उसके साथ इसी तरह रहूंगा और उसके अवशेष भी मेरी मौत के साथ ही दफन होंगे।

वान की शादी 1975 में हुई और 28 साल तक खुशहाल जिंदगी बिताई। साल 2003 में उनकी पत्नी इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। जिस वक्त पत्नी की मौत हुई, वान दूसरे शहर में काम कर रहे थे और जब तक वापस पहुंचे, उनकी पत्नी को दफनाया जा चुका था। उसके बाद वान अपना ज्यादातर समय पत्नी की कब्र के पास बिताने लगे। उन्होंने कब्र के पास अपने लिए एक जगह खोद डाली जिसका उनके बच्चों ने विरोध किया। आखिरकार उनके मनाने पर वान ने फैसला किया कि वह कब्रिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन इस बात पर अड़े रहे कि वे पत्नी के अवशेष जरूर घर ले आएंगे।

उनके बच्चों से लेकर पड़ोसियों तक हर कोई इसका विरोध कर चुका है। मगर वान का कहना है कि वह अपनी बीवी के बिना नहीं रह सकते हैं, इसलिए ये अवशेष तो अपने पास ही रखेंगे। जब वान किसी भी तरह से नहीं मानें तो उनके पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत की मगर बार-बार पुलिस के कहने पर भी वान अवशेष कब्रिस्तान में ले जाने को नहीं मानें। पुलिस के एक अधिकारी त्रान त्रोंग सान्ह भी कह चुके हैं कि वान की जिद के आगे पुलिसवाले भी बेबस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन