हर व्यक्ति चाहता है कि एक आलिशान जिंदगी को जिया जाए। इसके लिए लोग पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत करते हैं और दिन-रात एक कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे होटल की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको इस आलिशान जिंदगी का अहसास करवा सकता हैं। जी हाँ, इस होटल की खाशियत आपको महसूस करवाती है कि आप भी शाही ठाठ से जीवन ही सकते हैं। तो आइये जानते है आखिर ऐसा क्या है इस होटल की खाशियत।
इंसानों के महंगे शौक को पूरा करने के लिए जापान ने एक नई पहल की है। जापान के एक रेस्तरां ने ग्राहकों को लग्जरी महसूस कराने के लिए सोने का बाथटब बनवाया है। यह 130 सेमी चौड़ा और 55 सेमी गहरा है। ग्राहक इसे 1 से 10 घंटे तक किराए पर बुक कर सकेंगे। इसका एक घंटे का किराया करीब तीन हजार रुपये है।
![यह होटल दे रहा है ग्राहकों को सोने के बाथटब में नहाने का मौका, किराया जान आपके भी होश उड़ जाएँगे gold bathtub,gold bathtub for customers,hotel facility of gold bathtub,japan]()
इस टब का वजन लगभग 154 किलोग्राम है। निर्माणकर्ता के मुताबिक यह दुनिया का पहला बाथटब है, जो 18 कैरेट सोने से बना है। यह काफी बड़ा है। चीन और दक्षिण कोरिया के पर्यटकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, क्योंकि वहां से जापान आने वाले पर्यटक खास बाथटब की मांग करते हैं।
रेस्तरां के मुताबिक, बाथटब को चीन और साउथ कोरिया के टूरिस्टों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जापान आने वाले चीनी और साउथ कोरिया के टूरिस्ट अक्सर महंगे बाथटब की मांग करते हैं। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।