न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुस्लिम बेटी के निकाह में इस हिन्दू परिवार ने दी ऐसी दावत कि देखते रह गए लोग

हाथीखाना क्षेत्र में एक हिंदू महिला ने मुस्लिम युवती के निकाह के पहले सभी का भोजन रख मजहब की दीवारों को पीछे छोड़ दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Feb 2020 10:53:40

मुस्लिम बेटी के निकाह में इस हिन्दू परिवार ने दी ऐसी दावत कि देखते रह गए लोग

आज पूरे देशभर में राजनीति के नाम पर तीखे वार किए जाते है और देश की एकता को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया जाता हैं। खासतौर से हिन्दू-मुस्लिम एकता पर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। जबकि यह जमीनी तौर पर देखने को नहीं मिलता हैं और हमेशा हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल ही दिखाई देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हाथीखाना क्षेत्र में जहां एक हिंदू महिला ने मुस्लिम युवती के निकाह के पहले सभी का भोजन रख मजहब की दीवारों को पीछे छोड़ दिया हैं। इस परिवार ने मिसाल कायम की हैं। हाथीखाना निवासी सज्जन कुंवर पति स्व।सरदारसिंह जादौन ने यह पहल की हैं।

सज्जन कुंवर के घर के पास ही युसूफ खान रहते हैं। वही युसूफ खान के तीन बेटे मजहर खान, आसिफ खान, आरिफ खान हैं व बेटी साजेदा बी भी है। इन परिवार में बचपन से ये चारों सज्जन कुंवर के यहां आकर उनके बेटे राजेंद्रसिंह व बेटी हेमकुंवर के साथ खेलकर बड़े हुए हैं। वही सज्जन कुंवर ने साजेदा बी को बेटी जैसा प्यार किया हैं और साजेदा बी भी उन्हें मां से अधिक प्यार करती है। जब मजहर खान (युसूफ खान के बेटा) का निकाह शनिवार को रतलाम निवासी नगमा के साथ हुआ, जबकि साजेदा का निकाह रविवार को इंदौर के मो. सोहेल काजी के साथ होगा।

weird news,weird incident,hindu muslim unity,muslim daughter marriage,hathikhana

निकाह के पहले ही सज्जन कुंवर ने शुक्रवार को 400 से ज्यादा व्यक्तियों का भोज रखा था। जिसमें सभी समाज के लोग सम्मलित हुए थे। बेटी के रूप में प्यार करने वाले सज्जन कुंवर ने अपने रिश्तेदार, समाजजन के अतिरिक्त युसूफ खान के परिवार व उनके रिश्तेदार भी इस भोज में सम्मलित हुए। वही इस भोज का सारा खर्च सज्जन कुंवर ने उठाया। जब यह बात वहां आने वाले लोगों को पता चली तो वे आश्चर्य में पड़ गए। इस वर्तमान दौर में इस प्रकार का कदम उठाना मिसाल है। साजेदा बी के बड़े पापा अंसार खान ने कहा कि सज्जन कुंवर की पत्नी ने साजेदा को यशोदा मैया की तरह प्यार किया है। वही साजेदा बी को जाहिदा बी ने जन्म दिया है,पर अधिकतर समय वह सज्जन कुंवर के यहां रही और पलकर बड़ी हुई है।

सज्जन कुंवर ने कहा कि साजेदा बी तीन साल पहले इंदौर में उर्दू और कुरआन की तालीम लेने गई थी। जहां वह डेढ़ साल तक रही थी। वही साजेदा बी को दाल-चावल काफी पसंद है। उसके जाने के पश्चात एक-दो बार दाल-चावल बनाए तो उसकी याद आने लगी। इसके पश्चात् घर में दाल-चावल नहीं बनाए गए ताक़ि साजेदा बी को सज्जन सिंह की परिवार की याद न आये। साजेदा बी के आने के पश्चात् दाल-चावल बनाना शुरू किए गए। जब साजेदा बी की शादी हुई तो निकाह के बाद साजेदा बी के विदाई की बात सुनने के बाद सज्जन कुंवर की आंखों में आंसू आ गए थे। यह खबर मजहब के नाम पर राजनीति करने वाले के लिए एक सिख हैं। इस खबर ने राजनीति रोटियां सेंकने वाले के लिए तमाचे का काम किया हैं। कुछ लोगों ने और असामाजिक तत्वों ने इस भाईचारे को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी भी इस भाईचारे को कायम रखने के लिए लोग जिंदा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!