न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉक्टर की गंदी करतूत, अपने ही शुक्राणुओं से पैदा करवाता था निःसंतान महिलाओं के बच्चे

कनाडा में मंगलवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक डॉक्टर पिछले कई दशक से अपने मरीज़ों को इन्सैमिनेट करने के लिए खुद के शुक्राणुओं सहित गलत शुक्राणुओं का इस्तेमाल करता आ रहा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 5:44:38

डॉक्टर की गंदी करतूत, अपने ही शुक्राणुओं से पैदा करवाता था निःसंतान महिलाओं के बच्चे

कनाडा में मंगलवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक डॉक्टर पिछले कई दशक से अपने मरीज़ों को इन्सैमिनेट करने के लिए खुद के शुक्राणुओं सहित गलत शुक्राणुओं का इस्तेमाल करता आ रहा था। ओन्टारियो डिसिप्लिनरी पैनल के कॉलेज ऑफ फिज़िशियन्स एंड सर्जन्स ने बर्नार्ड नॉरमन बारविन के व्यवहार को 'भयावह' तथा 'निंदनीय' मानते हुए उस पर 10,000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लगाया और उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया।

मेडिकल नियामक ने अपने फैसले में कहा, 'आपने (अपने मरीज़ों से) विश्वासघात किया और अपने कृत्यों से व्यक्तियों व उनके परिवारों पर बहुत गहरा असर डाला है, और ऐसी अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, जो कई पीढ़ियों तक बनी रहेगी।।।'

80-वर्षीय डॉक्टर बर्नार्ड नॉरमन बारविन खुद सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुआ, लेकिन उसने अपने वकीलों के ज़रिये मुकदमा नहीं लड़ने की बात कही थी।

बारविन के खिलाफ एक और मामला चल रहा है, जिसमें गलत शुक्राणुओं के ज़रिये 50-100 प्रसव करवाने का आरोप है, जिनमें से 11 मामलों में उसने खुद के शुक्राणु इस्तेमाल किए थे। उसकी गलत हरकतें तब सामने आईं, जब इन्सैमिनेशन से पैदा हुए एक बच्चे को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि जानने की उत्सुकता जगी, और एक अन्य को सीलियाक रोग से पीड़ित पाया गया, जो सिर्फ आनुवंशिक होती है, तथा उसके माता-पिता में से किसी को भी वह रोग नहीं था।

रेबेका डिक्सन ने कहा कि उसे तीन साल पहले 25 साल की उम्र में पता चला कि बर्नार्ड नॉरमन बारविन ही उसका जैविक पिता है। उसका कहना था कि यह सुनकर उसे खुद से 'घृणा' हो गई, और उसे ऐसा महसूस होने लगा, जैसे उसमें 'ज़हर' घोल दिया गया हो। पीड़ित के रूप में बयान के दौरान रेबेका ने कहा, "बस, उसी क्षण मेरी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई। कुछ समय के लिए तो मुझे अपना चेहरा भी अन्जाना लगने लगा, जैसे आईने से झांकता चेहरा पूरी तरह मेरा नहीं है।" रेबेका के अनुसार, इस बात का पता चलने से मेरा परिवार भी तनाव में आ गया।

रेबेका ने कहा, स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे उसके पिता को "यह कबूल करने में काफी दिक्कतें हुईं कि जिस बच्ची को वह अब तक पालते-पोसते और प्यार करते रहे, दरअसल वह उसके जैविक पिता नहीं हैं। मेरी मां को भी यह सच्चाई को महसूस करना पड़ा कि उनके शरीर के साथ कुछ हुआ, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी, जिसकी उन्होंने अनुमति नहीं दी थी।" रेबेका डिक्सन ने कहा, 'भीड़ में होने पर मैं खुद भी लोगों के चेहरों की ओर देखने लगी थी, और मिलते-जुलते चेहरे तलाश करने लगी थी, जो मेरे सौतेले भाई-बहन हो सकते थे।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप