रिज़र्व बैंक ने 500 का नया नोट जारी किया

By: Sandeep Tue, 13 June 2017 4:37:15

रिज़र्व बैंक ने 500 का नया नोट जारी किया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 500 रुपए का नया नोट जारी किया है। महात्‍मा गांधी की नई सीरीज वाले इस नोट में नंबर पैनल्‍स पर दोनों तरफ ‘A’ लेटर है। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के सिग्‍नेचर हैं और प्रिंटिंग ईयर 2017 लिखा है। नए नोट के साथ मौजूदा 500 के नोट भी चलन बने रहेंगे।

नए नोटों में इनसेट में 'A' के अलावा एक बड़ा अंतर यह होगा कि इनमें प्रिंटिंग का वर्ष '2017' नोट के पिछले हिस्से में अंकित होगा। नोट के बाकी फीचर्स 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के बाद जारी हुए नोटों जैसे ही हैं। नोटबंदी के बाद जारी हुए 500 के नोटों में इनसेट लेटर ई (E) था।

reserve bank issue new 500 rs note,note bandi

पिछले साल 8 नवंबर को मोदी सरकार ने नोटबंदी का एलान किया था। इसके तहत 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। इसके तहत 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। इसके बदले में 500 और 2000 के नए नोट जारी किए गए थे। माना जा रहा है कि नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए नए नोट जारी किए गए हैं। नोटबंदी के बाद जारी हुए 500 के नोट वैध रहेंगे। इनसेट लेटर और छपाई का वर्ष में जो बदलाव किए गए हैं वे केवल 500 के नोट में हुए हैं, 2000 के नोट में ऐसा कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक प्रेस रिलीज के जरिए यह जानकारी दी है, साथ ही केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी ट्वीट भी की है। इसमें कहा गया है, 'इनसेट में 'A' लिखे 500 रुपये के बैंकनोट्स जारी।'

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com