प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आई सनी लियॉन, जाने क्या कहा

By: Pinki Fri, 02 June 2017 10:08:19

प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आई सनी लियॉन, जाने क्या कहा

अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है। बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका को उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया था। मुंबई में गुरुवार को शाकाहार से संबंधित अभियान 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' में सनी ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए एक बहुत ही समझदार व्यक्ति को चुना है। वह बहुत ही समझदार, बुद्धिमान और मुखर हैं। अगर उन्हें प्रियंका की छोटी ड्रेस से दिक्कत होती तो वह प्रियंका से बोलते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"

priyanka chopra,sunny leone,peta,pm modi,bollywood news in hindi,entertainment news in hindi,priyanka meet pm modi

उन्होंने कहा कि वह मानती हैं कि पहनावे से लोगों को आकना गलत है। सनी ने कहा, "मुझे पता है कि वह लोगों के साथ अच्छा बरताव करती हैं। इसलिए प्रियंका को उनके काम से आंकना चाहिए, उनके कपड़ों से नहीं।"

वहीं, इस मामले पर अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी टिप्पणी करने से बचते नजर आए। अमिताभ ने इस मामले पर टिप्पणी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि 'न तो वह प्रधानमंत्री हैं और न ही प्रियंका चोपड़ा।'

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com