पूरी दुनिया में भारत को पहचान दिलाने वाले शाहरुख़ भी थे अंग्रेजी में कमजोर

By: Kratika Thu, 18 May 2017 1:10:36

पूरी दुनिया में भारत को पहचान दिलाने वाले शाहरुख़ भी थे अंग्रेजी में कमजोर

Source:livehindusan.com
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के 12वीं क्‍लास में इंग्लिश के मार्क्‍स जानकर आप भी हैरान हो जाएगें। शाहरुख खान दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। सोशल मीडिया पर हंसराज कॉलेज में एडमिशन का वो फॉर्म वायरल हो रहा है जिसे शाहरुख ने एडमिशन के वक्‍त भरा था।

एडमिशन फॉर्म में उनके मार्क्‍स भी लिखे हैं। फॉर्म में एडमिशन के लिए बेस्‍ट ऑफ फोर सब्‍जेक्‍ट के मार्क्‍स लिखे गए हैं। डीयू में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए बेस्‍ट फोर सब्‍जेक्‍ट मार्क्‍स के प्रतिशत के आधार पर ही मेरिट बनती है। शाहरुख ने अपने बेस्‍ट फोर सब्‍जेक्‍ट्स में इलैक्ट्रिकल, मैथ्‍स, फिजिक्‍स और इंग्लिश के मार्क्‍स भरे हैं।

shahrukh khan hans-raj college admission form viral know his english marks in 12th class,hans raj college,englis marks of 12 class of srk

बॉलीवुड के बादशाह को 12वीं क्‍लास में अंग्रेजी में 51 नंबर मिले थे। इलैक्ट्रिकल में सर्वाधिक 92 मार्क्‍स दर्ज हैं और मैक्‍स एवं फिजिक्‍स में 78-78 मार्क्‍स मिलने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फॉर्म के मुताबिक शाहरुख खान ने बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्‍स) कोर्स के लिए अप्‍लाई किया था। इस फॉर्म में शाहरुख के जन्‍म की तारीख दो नवंबर, 1965 है। पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। स्‍कूल का नाम सेंट कोलबंस हाई स्‍कूल लिखा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com