शाहरुख ने इम्तियाज अली का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया, अनुष्का ने भी दी बधाई

By: Pinki Sat, 17 June 2017 6:28:31

शाहरुख ने  इम्तियाज अली का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया, अनुष्का ने भी दी बधाई

शाहरुख खान ने निर्देशक इम्तियाज अली का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया है। इम्तियाज का शुक्रवार को जन्मदिन था। उन्होंने अपनी बेटी इदा अली, शाहरुख और कुछ करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया।

इम्तियाज अली की जन्मदिन पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और राजकुमार हिरानी जैसी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं।

अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट कर इम्तियाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का ने ट्वीट कर कहा, "हैप्पी बर्थडे टू इम्तियाज जी, अनुष्का को सेजल से मिलवाने के लिए धन्यवाद।" अनुष्का ने ट्विटर पर इम्तियाज और शाहरुख के साथ एक तस्वीर साझा की और शाहरुख से सवाल पूछते हुए कहा, "कृपया, पूरी दुनिया को बताइए कि आप और मैं बर्थडे बॉय के साथ इस तरह का चेहरा क्यों बनाए हुए हैं।"

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com