'मुबारकां' का पहला गाना हुआ जारी, दिला रहा है सैफ के गाने 'आ हूँ आ हूँ की' याद

By: Kratika Fri, 23 June 2017 11:35:32

'मुबारकां' का पहला गाना हुआ जारी, दिला रहा है सैफ के गाने 'आ हूँ  आ हूँ की' याद

अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। साल 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'लव आज कल'के गाने 'आहूं आहूं' की याद दिला रहा है यह गाना। इसकी वजह हीरो का डबल रोल है। हालांकि इस गाने के स्टेप्स से लेकर बोल सभी अलग हैं। लेकिन इसे देखते समय एक बार आपके जेहन में सैफ का पगड़ी और आम हेयरस्टाइल वाला लुक जरुर आएगा। गुरुवार शाम को पांच बजे फिल्म का यह पहला गाना रिलीज किया गया था। इसमें अर्जुन कपूर डबल रोल निभाते हुए नज़र आएंगे । पहली बार स्क्रीन पर एक्टर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म में अर्जुन कपूर करण सिंह और चरण सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनका एक किरदार पगड़ी में होगा वहीं दूसरा बिना पगड़ी के । इस गाने में अनिल कपूर भी पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना दूसरा पार्टी सॉन्ग बन सकता है। एक किरदार जहां देसी भांगड़ा करते हुएदिख रहा है वहीं दूसरा किरदार मॉडर्न डांस मूव्स कर रहा है। गाने में अथिया शेट्टी से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। इस गाने को ऋषि रिच और यश आनंद नेकंपोज किया है।फिल्म में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, अश्विन वर्डे और मुराद खेतान के सिने एक स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com