धक् धक् गर्ल आज 50 की हुई

By: Sandeep Mon, 15 May 2017 12:31:54

धक् धक् गर्ल आज 50 की हुई

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और बेहतरीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने आज अपने उम्र की हाफ सेंचुरी (50 साल) पूरी कर ली है। लेकिन, उनका जादू और करिश्मा आज भी बरकरार है।

madhuri dixit nene,madhuri dixit,happy birthday madhuri,madhuri sriram nene,dhak dhak girl

माधुरी के पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन में डॉक्टर बनने की चाह थी। माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से की, बाद में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीए किया। तीन साल की उम्र से ही उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था, आठ साल की उम्र होने के बाद उन्होंने क्लासिकल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और वह उनका पहला बड़ा परफोर्मेंस था।

madhuri dixit nene,madhuri dixit,happy birthday madhuri,madhuri sriram nene,dhak dhak girl

माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म 'अबोध' से की थी। हालांकि यह फ़िल्म कुछ खास नहीं कर पायी। माधुरी को अपने शुरुआती करियर में कई असफलताओं का मुंह देखना पड़ा। उसके बाद तेजाब, साजन, राम लखन, बेटा, हम आपके है कौन आदि ढेरो ब्लाक बस्टर फिल्मे आई और माधुरी धक् धक् गर्ल के नाम से मशहोर हो गईI

madhuri dixit nene,madhuri dixit,happy birthday madhuri,madhuri sriram nene,dhak dhak girl

माधुरी का नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फ़िल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन, उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका और बाद में टाडा मामले में संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी ने संजय से दूरी बना लीI

madhuri dixit nene,madhuri dixit,happy birthday madhuri,madhuri sriram nene,dhak dhak girl

माधुरी दीक्षित की शादी डॉ.श्रीराम नेने के साथ 1999 में हुई। उनके दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने। फिलहाल, वे फ़िल्मों से दूर हैं और पति और परिवार के साथ खुशहाल ज़िंदगी जी रही हैं। माधुरी अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों और स्क्रीनिंग आदि में नज़र आ जाती हैं।

जानिए माधुरी के बारे में बहुत कुछ

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com