न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Zoom पर बाइबिल क्लास के बीच चलने लगा पोर्न वीडियो, केस दर्ज

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में लोगों के उस समय होश उड़ गए जब ऑनलाइन बाइबिल क्लास के दौरान पॉर्नोग्राफिक वीडियो चलने लग गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 May 2020 12:13:03

Zoom पर बाइबिल क्लास के बीच चलने लगा पोर्न वीडियो, केस दर्ज

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में लोगों के उस समय होश उड़ गए जब ऑनलाइन बाइबिल क्लास के दौरान पॉर्नोग्राफिक वीडियो चलने लग गया। दरअसल, कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर के सबसे पुराने सेंट पॉलस लुथेरन चर्च ने जूम वीडियो चैट के जरिए ऑनलाइन बाइबल क्लास का आयोजन किया था। पादरी बाइबल की बातें बता रहे थे। लोग अपने-अपने घरों में कंप्यूटर और मोबाइल पर पादरी की बातें सुन रहे थे तभी स्क्रीन पर पॉर्न चलने लगा।

इस बाइबिल क्लास के दौरान जो पॉर्न वीडियो चला उसमें दिखाया जा रहा था कि बड़े लोग बच्चों के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। नवजात और छोटे बच्चे भी शामिल थे। उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा था। इसके बाद तत्काल जूम पर चल रही बाइबिल की क्लास को खत्म किया गया। इसके बाद जो चर्च इस बाइबिल क्लास को करवा रहा था उसने ऑनलाइन वीडियो कॉल कराने वाली कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया। सेंट पॉलस लुथेरन चर्च की तरफ से फेडरल कोर्ट में जूम वीडियो कम्यूनिकेशन पर निजता के हनन, धार्मिक कार्यों में बाधा समेत कई धाराओं के तहत केस किया गया है। चर्च के एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि बाइबिल क्लास के दौरान काफी बुजुर्ग लोग ऑनलाइन थे।

zoom classes,porn video,bibal class,study,news,coronavirus,lockdown,news in hindi,world news

जब इस बारे में जूम कंपनी के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी हैकर ने उस क्लास को हैक करके उसमें पॉर्नोग्राफिक वीडियो चला दिया था। हमने उस हैकर को पहचान लिया है और उसके जूम एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही संबंधित कानूनी एजेंसियों को उस हैकर की जानकारी भी दे दी गई है। हम इस घटना से बेहद दुखी है। साथ ही साथ जूम प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपनी सिक्योरिटी फीचर्स को अपडेट किया है। लेकिन अगर लोग बहुत ज्यादा संख्या में पासवर्ड शेयर करेंगे तो किसी भी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।

zoom classes,porn video,bibal class,study,news,coronavirus,lockdown,news in hindi,world news

आपको बता दे, कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन के दौरान जूम एप का काफी ज्यादा उपयोग हुआ है। लोग इसी के जरिए अपनी मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंसेस और बच्चे पढाई कर रहे है। लेकिन सिक्योरिटी फीचर्स में कमी होने की वजह से हैकर किसी भी वीडियो के के बीच में पहुंच जाते हैं। सेंट पॉलस लुथेरन चर्च सैन फ्रांसिस्को के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। ये बाइबिल की क्लास 6 मई को हुई थी। इसके बाद चर्च ने फेडरल कोर्ट में जूम ऐप के खिलाफ केस किया।

zoom classes,porn video,bibal class,study,news,coronavirus,lockdown,news in hindi,world news

पढ़ाई के दौरान अचानक चलने लगा पोर्न वीडियो

कुछ दिनों पहले लंदन में बच्चों की पढ़ाई के बीच में अचानक से पोर्न वीडियो चलने लग गया था। लंदन में बच्चे जब जूम पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान हैकर्स ने ऐप पर पोर्न वीडियो चला दिया। उस समय बच्चे और युवा प्रतिभागी जूम ऐप के जरिए फिटनेस क्लास ले रहे थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हैकर की अभी पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसने जूम कॉल का डेटा एक ऑनलाइन पोर्टल से लिया था जहां उसे प्रकाशित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका