न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाएंगे युवा कांग्रेस के नेता, आवास पर होंगे इकट्ठा

आज देश भर से आए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के घर पर इकट्ठे होंगे और उनसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 9:29:37

राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाएंगे युवा कांग्रेस के नेता, आवास पर होंगे इकट्ठा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें बदलाव के लिए अधिकृत किया था। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश किए एक महीना हो रहा है लेकिन अब तक इस मुद्दे पर असमंजस बरकरार है। पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन राहुल अपने फैसले पर पुनर्विचार को तैयार नहीं है। इस वजह से जहां एक तरफ कांग्रेस हाई-कमांड के नजदीकी नेता नए कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं वहीं राहुल गांधी से बने रहने की गुजारिश भी बसदस्तूर जारी है।

इसी कड़ी में आज देश भर से आए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के घर पर इकट्ठे होंगे और उनसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करेंगे। इससे पहले दिल्ली कांग्रेस भी शीला दीक्षित के नेतृत्व में इसी मांग को लेकर राहुल के सरकारी आवास पर प्रदर्शन कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक राहुल को मनाने के लिए जल्द कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई जा सकती है।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और कई अन्य नेता गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वे गांधी के आवास के बाहर एकत्र होंगे और गांधी से आग्रह करेंगे कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहें और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व और मार्गदर्शन करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल