न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : क्वारैंटाइन सेंटर में गमछे के सहारे लटका मिला महाराष्ट्र से लौटे 26 साल के युवक का शव

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 26 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jul 2020 6:43:16

छत्तीसगढ़ : क्वारैंटाइन सेंटर में गमछे के सहारे लटका मिला महाराष्ट्र से लौटे 26 साल के युवक का शव

कोरोना वायरस की इस लड़ाई में क्वारैंटाइन सेंटर की मदद से बाहर से आए लोगों को ठहराया जा रहा हैं और उनका क्वारैंटाइन पीरियड पूरा किया जा रहा हैं। लेकिन क्वारैंटाइन सेंटर में ठहरना कई लोगों के लिए मानसिक तनाव का कारण भी बन रहा हैं। इसके चलते छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 26 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक क्वारैंटाइन सेंटर से छुट्‌टी नहीं मिलने के कारण परेशान था।

उसका शव गुरुवार सुबह कमरे में बनी खिड़की से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक क्वारैंटाइन सेंटर से छुट्‌टी नहीं मिलने के कारण परेशान था। वह बार-बार घर जाने की जिद भी करता था। घटना के समय युवक सेंटर में अकेला था। सूचना पर पहुंची कुकदुर थाना पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरिया ब्लॉक में दमगढ़ पंचायत के ताईतिरनी गांव निवासी तुलसी बैगा (26) कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा था। वहां पर वह बोर गाड़ी में मजदूरी करता था। लौटने के बाद 11 जुलाई को तुलसी को गांव के ही स्कूल में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रख दिया गया। गुरुवार सुबह जब युवक के पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि खिड़की से गमछे के सहारे बेटे का शव फंदे से लटका हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवक का मन सेंटर में नहीं लग रहा था। इसके चलते पहले भी दो बार सेंटर से भागने का प्रयास किया था। इसे देखते हुए उसके पिता को ही सेंटर में चौकीदारी करने की जिम्मेदारी दे दी गई। साथ ही गेट पर ताला भी लगा दिया गया। पिता सेंटर में बाहर सोता था। तुलसी से पहले और भी 8 लोगों को सेंटर में रखा गया था, जिन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद से तुलसी भी घर जाने की जिद कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब