ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की वेबसाइट पर हिंदू देवताओं के चित्र वाले टॉयलेट कवर, जूते और डोरमेट जैसी वस्तुएं बेचने पर अमेजन की निंदा हो रही है। अमेजन को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के गुस्से के सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर गुरुवार से #बायकॉटअमेजन हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। अमेजन पर भगवान शिव और गणेश की तस्वीरों वाले डोरमेट बिकने की तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोग मोबाइल से अमेजन का ऐप हटा रहे हैं। अमेजन के बायकॉट की मुहिम भी तेजी से बढ़ रही है। लोग एक दूसरे से अपील कर रहे हैं कि अमेजन का सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। इससे पहले अमेजन पर तिरंगे वाला डोरमेट बिकने का मामला सामने आया था। तब लोगों ने कंपनी को चेतावनी दी थी। अमेजन के खिलाफ 24,000 से ज्यादा ट्वीट किए गए। कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया। वही अमेजन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पतंजलि के फाउंडर बाबा रामदेव ने कहा है कि अमेजन को माफी मांगनी चाहिए। रामदेव ने ट्वीट कर सवाल किया- हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों?
I wonder why @amazon @amazonIN are so insensitive to the religious faith of Indians!
They continue to feature blasphemous products showing our Darbar Sahib, Temples or Gods in hurtful manner. I raise a strong voice against such products & join people in
क्या कहना है अमेजन का
अमेजन का कहना है कि सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन विक्रेताओं को अमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है।














