न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जनसंख्या नियंत्रण : रामदेव के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा - अब कानून के जरिए ही आबादी पर लगाम लगाई जा सकेगी

देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर रविवार को दिए गए योग गुरू बाबा रामदेव के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें उनके बयान को सकारात्मक तरीके से लेना होगा। विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है और इसके लिए सख्त कानून बने।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 May 2019 7:27:39

जनसंख्या नियंत्रण : रामदेव के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा - अब कानून के जरिए ही आबादी पर लगाम लगाई जा सकेगी

देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर रविवार को दिए गए योग गुरू बाबा रामदेव के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें उनके बयान को सकारात्मक तरीके से लेना होगा। विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है और इसके लिए सख्त कानून बने।

बता दे, रविवार को हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसंख्या नियंत्रण पर बाबा रामदेव ने कहा था कि अब कानून के जरिए ही आबादी पर लगाम लगाई जा सकेगी। बाबा ने दो बच्चों की नीति का समर्थन करते हुए कहा था कि तीसरी संतान को वोट डालने समेत अन्य नागरिक अधिकार नहीं मिलने चाहिए। ऐसे बच्चे चाहे किसी भी जाति के हों, उनके चुनाव लड़ने और अन्य सरकारी नौकरियों के हक से भी वंचित किया जाना चाहिए।

बेगूसराय में गिरिराज ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने को लेकर अपनी राय पर हमेशा कायम रहूंगा। इस मुद्दे पर कानून की जरूरत है, जिससे देश के संसाधनों का समुचित इस्तेमाल किया जा सके। शोधकर्ताओं ने कहा है कि आने वाले समय में पानी और भोजन का संकट आएगा, लिहाजा भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है।

ओवैसी ने रामदेव के बयान पर तंज कसा

योग गुरू के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। ओवैसी ने ट्वीट में कहा था, ‘‘लोगों को असंवैधानिक बातें कहने से रोकने के लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं है, लेकिन रामदेव के विचारों पर बेवजह ध्यान क्यों दिया जाता है? वह योग कर सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि मोदी सिर्फ इसलिए अपना मताधिकार खो देंगे, क्योंकि वह तीसरी संतान हैं।’’ ओवैसी लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से चुनाव जीते हैं।

शराब और गोमांस पर बैन की मांग

गो हत्या पर भी अपनी बात रखते हुए बाबा रामदेव ने कहा गो रक्षकों और गो तस्करों के बीच विवाद को खत्म करने का एक ही उपाय है कि गोकशी पर पूरी तरह बैन लगाया जाए। इसके अलावा अन्य कोई उपाय नहीं है और जिन्हें मीट खाने का शौक है वे किसी अन्य प्रकार का मीट खाएं लेकिन गाय का मीट नहीं।

इसके साथ स्वामी रामदेव ने यह भी अपील की है कि भारत संतों का देश है। पूरे देश में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। स्वामी रामदेव ने इस्लामिक देशों का हवाला देते हुए कहा कि अगर मुस्लिम देशों में इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत