न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में कोरोना : अब तक 1 लाख 26 हजार मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 19,97,906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1,26,604 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,78,557 मरीज स्वस्थ भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 9:36:51

दुनिया में कोरोना : अब तक 1 लाख 26 हजार मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 19,97,906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1,26,604 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,78,557 मरीज स्वस्थ भी हुए। डब्ल्यूएचओ से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ यूरोप में 81,474 लोगों की मौत हुई है।

- अमेरिका में 24 घंटे में 2,407 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 26,047 हो गया है। यहां संक्रमण के 26,945 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 6 लाख 13 हजार 886 हो गई है।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन ने बुनियादी स्तर पर काम किया होता तो दुनियाभर में कम जान जाती। ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, 'आज मैं अपने प्रशासन को डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं। कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा की जाएगी। अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना चार से पांच हजार डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।' उन्होंने संगठन पर कोरोना को लेकर गलत प्रबंधन करने और प्रसार को छुपाने का भी आरोप लगया। उन्होंने कहा- डब्ल्यूएचओ पूरी तरह से चीन परस्त है। कोरोना को लेकर उन्होंने हमेशा चीन का साथ दिया है।

coronavirus,coronavirus outbreak,worldwide coronavirus,america,coronavirus in america,covid 19,covid 19 news in hindi,coronavirus news in hindi,hindi news,news in hindi

- अमेरिका के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग पर रोक लगाने संयुक्त राष्ट्र संघ ने नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि यह संसाधनों को कम करने का समय नहीं है।

- फ्रांस में कोरोना वायरस का कहर जारी है। आज 762 और संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15,729 हो गई है।

- ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 778 लोगों की मौत हो गई। देश में अब इस वायरस की वजह से मृतकों की कुल संख्या 12,107 पहुंच गई। यहां कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 93,873 हो गई है।

- दक्षिण कोरिया में कोरोना से ठीक हो चुके 116 लोगों की रिपोर्ट फिर से कोरोना पॉजिटिव आई है। दक्षिण कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जोंग इन क्योंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके दोबारा संक्रमित होने की बजाय इस बात की संभावना ज्यादा है कि उनके शरीर में वायरस दोबारा रिएक्टिवेट हो गया होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इस ट्रेंड के पीछे क्या है। इसकी जांच जारी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह ठीक होने के कुछ समय बाद रोगियों में फिर वायरस मिलने का अध्ययन कर रहा है।

coronavirus,coronavirus outbreak,worldwide coronavirus,america,coronavirus in america,covid 19,covid 19 news in hindi,coronavirus news in hindi,hindi news,news in hindi

- ब्राजील के रियो डी जनेरिया प्रांत के गवर्नर विल्सन विजेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अब वह सेल्फ आइसोलेशन में काम करेंगे। विल्सन ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'शुक्रवार को कमजोरी महसूस होने पर मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कहा। आज जांच के नतीजे आ गए हैं और यह पॉजिटिव है।'

- दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों में लूटपाट के साथ ही स्कूलों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुनियादी शिक्षा मंत्री एंजी मोत्शेक्गा ने सोमवार को कहा कि वह 27 मार्च से शुरू कोविड-19 (Covid-19) बंदी के बाद से 183 स्कूलों में तोड़फोड़ की घटना से आतंकित हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या को बढ़ने से रोकने की कोशिशों के तहत लॉकडाउन की अवधि दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है।

- फ्रांस में 24 घंटे में 574 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या 15,000 पहुंचने वाली है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में लॉकडाउन को 11 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर