न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड मीडिया : द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा - भाजपा के इस बड़े नेता को रोकना विपक्ष के लिए मुश्किल हुआ, द डॉन ने लिखा- यह जीत पाक विरोधी नीति पर मुहर

लोकसभा चुनाव के नतीजों के इन रुझानों से साफ है कि बीजेपी एक बार फिर से अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाने को तैयार है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत को वर्ल्ड मीडिया ने नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास का नतीजा बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 2:47:08

वर्ल्ड मीडिया : द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा - भाजपा के इस बड़े नेता को रोकना विपक्ष के लिए मुश्किल हुआ, द डॉन ने लिखा- यह जीत पाक विरोधी नीति पर मुहर

लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझान एनडीए के पक्ष में आ रहे हैं। लगभग राज्यों में बीजेपी रुझानों में आगे नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार बीजेपी के शीर्ष नेता अमित शाह गांधीनगर से स्मृति ईरानी अमेठी से और राजनाथ सिंह लखनऊ से अपनी-अपनी सीटों पर रुझानों में आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के इन रुझानों से साफ है कि बीजेपी एक बार फिर से अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाने को तैयार है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत को वर्ल्ड मीडिया ने नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास का नतीजा बताया।

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ ने लिखा कि मोदी की भाजपा ने फिर कमाल किया। अमेरिका के "द न्यूयॉर्क टाइम्स'' ने लिखा कि मोदी मजबूत छवि के कारण जीते। भाजपा के इस बड़े नेता को रोकना विपक्ष के लिए मुश्किल हुआ। पाकिस्तान के द डॉन ने लिखा- मोदी की यह जीत पाक विरोधी नीति पर मुहर है।

मोदी हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीति के ब्रांड- द न्यूयॉर्क टाइम्स

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, ‘कुछ महीने जब मोदी आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रहे थे, तब जो नतीजे विश्लेषकों ने सोचे थे.. यह जीत उससे कहीं ज्यादा प्रभावी होगी। हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीति के ब्रांड बन चुके मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की जो मजबूत छवि पेश करने की कोशिश की थी, उसने देश के 91 करोड़ मतदाताओं को पूरी तरह प्रभावित किया। मोदी को व्यापार के लिए भी बेहतर माना गया। उन्होंने टैक्स व्यवस्था को सरल किया और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। एशिया में भारत का स्टॉक मार्केट एक संभावनाओं वाली जगह है। जबकि, अमेरिका के साथ ट्रेड वार के चलते चीन के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा।

एग्जिट पोल के नतीजे ही सच साबित हुए- द गार्डियन

द गार्डियन ने लिखा- एग्जिट पोल में जो नतीजे दिखाए गए, वही सच साबित हुए। मोदी की भाजपा सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। उनको रोकने की तमाम कोशिशें हुईं, लेकिन जनता ने इस कद्दावर नेता और उसकी पार्टी में भरोसा बरकरार रखा।

मोदी पर भले ही देश बांटने के आरोप लगे, पर बहुत लोगों ने उन्हें पसंद किया- बीबीसी

बीबीसी वर्ल्ड कहा- लोकसभा चुनाव में मोदी की ऐतिहासिक जीत हुई। रुझान सामने आते ही भारत के स्टॉक मार्केट में उछाल आ गया। मोदी पर भारत को बांटने के आरोप लगे, लेकिन नतीजे दिखा रहे हैं कि उनकी ध्रुवीकरण वाली छवि को बहुत ज्यादा लोगों ने पसंद किया।

क्या मोदी इमरान के शांति प्रस्ताव को तवज्जो देंगे- डॉन

द डॉन ने लिखा- मोदी 2-0 से आगे दिख रहे हैं। मतलब ये कि पाकिस्तान के प्रति भाजपा की नीति नहीं बदलेगी और दोनों देशों में तनाव भी कम नहीं होगा। सवाल ये भी है कि क्या मोदी इमरान खान के शांति प्रस्ताव को तवज्जो देंगे?

पुलवामा के बाद भाजपा को फायदा मिला- जियो टीवी

पाकिस्तान के चैनल जियो टीवी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, "मोदी चुनाव प्रचार की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में कुछ राज्य में हार और महंगाई-बेरोजगारी पर गुस्से के चलते दबाव में थे। हालांकि, पुलवामा हमले के बाद यह अभियान भारत के परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी पाकिस्तान के साथ रिश्तों की ओर मुड़ गया। इससे भाजपा को फायदा हुआ। भाजपा ने बेहद प्रभावी कैम्पेनर मोदी की स्टार पावर का फायदा उठाया। भाजपा की चुनावी मशीनरी भी जमीनी स्तर पर ज्यादा प्रभावी थी।"

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में मोदी को गंभीरता से लिया जाता है- सीएनएन

सीएनएन ने लिखा- पिछली बार मोदी का नारा था "सबका साथ-सबका विकास'। इस बार उन्होंने खुद को चौकीदार कहा। उन्होंने प्रभावी तौर पर खुद को देश का रक्षक दिखाया। यह एक बहुत ही अलग संदेश है। एक चीज जिसने मोदी को 2014 में बेहद लोकप्रिय बनाया, वह थी अर्थव्यवस्था के लिए किए गए उनके वादे। ना केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में इसीलिए उन्हें इतनी गंभीरता से लिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत