न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Election Result 2019: PM मोदी की जीत पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी बधाई

लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझान में बीजेपी को एक बार फिर बहुमत मिलता हुए दिखाई दे रहा है। पूरी दुनिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाईयां मिल रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 7:50:52

Election Result 2019: PM मोदी की जीत पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी बधाई

लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझान में बीजेपी को एक बार फिर बहुमत मिलता हुए दिखाई दे रहा है। पूरी दुनिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाईयां मिल रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए कहा है, 'दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने के लिए हम तत्पर हैं।'

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजराइल के बीच घनिष्ठ मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे।'

इजरायल के अलावा जापान के पीएम शिंजो आबे ने पीएम मोदी को फोन कर बीजेपी के शानदार प्रदर्शन की बधाई दी है। इतना ही नहीं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएम मोदी को जबरदस्त बहुमत के लिए बधाई दी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभी चुनाव में बीजेपी की जीत पर बधाई संदेश भेजा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जबरदस्त जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की तरक्की के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को प्रचंड जीत की बधाई दी। उन्होंने आगे लिखा कि अफगानिस्तान की सरकार और यहां के लोग दोनों लोकतंत्रों के बीच सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं।

भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- आपकी जबर्दस्त जीत पर बधाई। अमेरिका आने वाले सालों में हमारे रणनीतिक भागीदार भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है। इसके अलावा पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- मैं बीजेपी और उनके सहयोगियों को जीत की बधाई देता हूं। हम साउथ एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को तत्पर हैं।

बता दें कि रुझानों में एनडीए 340 सीटों के पार दिख रही है। इस बार सबसे चौंकाने वाली बात ये भी है कि भाजपा अपने दम पर 300 सीटें लाती नजर आ रही है, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 282 सीटें मिली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल