न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से डरा WHO, कहा - इस भयानक महामारी का खतरनाक रूप देखना अभी बाकी

WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस घेब्रेइसस (Dr. Tedros Ghebreyesus) ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह एक बड़ी भयावह महमारी की शुरुआत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Feb 2020 9:25:01

कोरोना वायरस से डरा WHO, कहा - इस भयानक महामारी का खतरनाक रूप देखना अभी बाकी

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization - WHO) बेहद चिंतित है। WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस घेब्रेइसस (Dr. Tedros Ghebreyesus) ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह एक बड़ी भयावह महमारी की शुरुआत है। डॉ टेड्रोस का कहना है कि यह तो केवल अभी शुरुआत है क्योंकि अभी हमें इस भयानक महामारी का खतरनाक रूप देखना बाकी है। पूरी दुनिया को इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत हैं। साथ ही अपनी तैयारी पूरी रखनी चाहिए। क्योंकि हमें नहीं पता कि इसे कैसे रोकेंगे? उन्होंने कहा कि जितनी गति से यह कोरोना वायरस (Coronavirus) फैल रहा है, उसे संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि अब कई देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों के छोटे-छोटे मामले आ रहे हैं। अब इन्हीं छोटे-छोटे मामलों से ज्यादा लोग संक्रमित हो जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी गति धीमी है लेकिन यह कभी भी रफ्तार पकड़ सकती है।

coronavirus,world health organization,who,tedros ghebreyesus,quarantines,cases,doubles,wuhan coronavirus,china coronavirus,coronavirus news,world news

डॉ. टेड्रोस घेब्रेइसस ने कहा कि ऐसे कम संख्या वाले मामलों को पकड़ पाना मुश्किल होगा। इनसे वायरस के फैलने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। कई देशों में तो अभी इसकी जांच के लिए पर्याप्त मेडिकल किट्स भी नहीं हैं।

WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस घेब्रेइसस (Dr. Tedros Ghebreyesus) की चिंता की सबसे बड़ी वजह है यूके के इलाकों में कम संख्या में ही सही लेकिन कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। यूके के ब्रिटन में 5 मामले, लंदन में 1 मामला, यॉर्क में 2 मामले और ऑक्सफोर्ड में 1 केस। जबकि, मर्सीसाइड में 93 और मिल्टन कींस में 105 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

coronavirus,world health organization,who,tedros ghebreyesus,quarantines,cases,doubles,wuhan coronavirus,china coronavirus,coronavirus news,world news

दुनिया भर के वायरस विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के वुहान (Wuhan) में अकेले कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित करीब 3.50 लाख लोग होंगे। वुहान हुबेई प्रांत का वह शहर है जहां से कोरोना वायरस फैलने की शुरुआत हुई थी। यह वायरस वहां के पशु बाजार से फैला। इस शहर में 23 जनवरी से ही 1 करोड़ 10 लाख लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वुहान में संक्रमित लोगों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही जो फरवरी खत्म होते-होते शहर की 5 प्रतिशत आबादी यानी 5 लाख से अधिक लोग करॉना से संक्रमित हो जाएंगे।

आपको बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 1,018 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से चीन में 908 लोगों की जान जा चुकी है। पूरी दुनिया में अब तक 43,098 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुल बीमार लोगों में से 40,171 संक्रमित लोग सिर्फ चीन में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका