न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस के बढ़ते कदम को रोकने के लिए दुनिया की 1 अरब आबादी लॉकडाउन में

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कदम को रोकने के लिए आज पूरी दुनिया की लगभग एक अरब से ज्यादा आबादी लॉक डाउन जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 3:09:22

कोरोना वायरस के बढ़ते कदम को रोकने के लिए दुनिया की 1 अरब आबादी लॉकडाउन में

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कदम को रोकने के लिए आज पूरी दुनिया की लगभग एक अरब से ज्यादा आबादी लॉक डाउन जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हो गई है। 35 देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख को पार का कर चुकी है वहीं, 13000 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। कोरोना वायरस से इटली में स्थिति सबसे खराब है, यहां पर 4825 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 60 मिलियन की आबादी वाला इटली अब कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है। इस वक्त इटली में चीन और ईरान से ज्यादा मौतें हुई है। इटली में बीते 24 घंटों में 793 लोगों की मौत हुई है। इटली में प्रधानमंत्री कोंते ने संक्रमण रोकने के लिए सभी गैर जरूरी फैक्ट्रियों को बंद कर दिया है।

अमेरिका में न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिल्स में लॉक डाउन जैसी स्थिति है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है। उन्होंने कहा कि ये साझा संघर्षों का दौर है। ट्रंप ने कहा कि हम इस बीमारी पर जीत हासिल करेंगे। स्पेन में शनिवार को मृतकों की संख्या में 32% का इजाफा हुआ। फ्रांस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। यहां पर सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में हेलिकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों को कठिन समय के लिए तैयार रहने को कहा है।

बता दे, भारत में अभी तक कोरोना के 341 मामले सामने आए हैं। इस वायरस की वजह से देश में 6 लोग अपनी जान गवां चुके है। इसके साथ ही भारत सरकार ने देश के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका