न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड कप 2019 : शिखर की चोट किसे दिलवाएगी टीम में जगह और कौन करेगा ओपनिंग, एक नजर

वर्ल्डकप 2019 के शुरुआती दौर में ही शिखर धवन अंगूठे में लगी चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। शिखर धवन अब करीब 3 हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 3:47:35

वर्ल्ड कप 2019 : शिखर की चोट किसे दिलवाएगी टीम में जगह और कौन करेगा ओपनिंग, एक नजर

वर्ल्डकप 2019 के शुरुआती दौर में ही शिखर धवन अंगूठे में लगी चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। शिखर धवन अब करीब 3 हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे। बता दे, अगले तीन हफ्ते के दौरान भारत को राउंड रॉबिन स्टेज में छह मुकाबले खेलने हैं। ये तमाम मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के नज़रिए से भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है कि अब शिखर की जगह रोहित शर्मा के साथ आगामी छह मैचों में कौन सा बल्लेबाज़ पारी की शुरुआत करेगा। आपको बता दें कि शिखर धवन ने 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इस दौरान उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी।

world cup 2019,rishabh pant,ajinkya rahane,ambati rayudu,england,shikhar dhawan,world cup news,cricket news

धवन की चोट के बाद कौन भरेगा टीम में खाली हुई जगह

धवन की चोट के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम में खाली हुई जगह को रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अंबाति रायडू या अजिंक्या रहाणे में से कोई एक खिलाड़ी भर सकता है।

अजिंक्या रहाणे
रहाणे इस समय इंग्लैंड में ही काउंटी खेल रहे हैं, ऐसे में उनके वहां के स्थितियों से परिचित होने की बात उनकी दावेदारी को मजबूत कर सकती है और इसके साथ ही रहाणे के पास टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने का अनुभव भी है।

अंबाति रायडू

वही अंबाति रायडू की बात करे तो वह काफी वक्त तक भारतीय टीम प्रबंधन का विश्वास जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन विश्व कप से ठीक पहले विजय शंकर के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी।

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल

वहीं पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को हालांकि वनडे क्रिकेट का कोई खास अनुभव नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज़ गेंदबाजों के विरुद्ध मयंक के शानदार प्रदर्शन ने उनकी संभावना को बनाए रखा है। इसी तरह पृथ्वी शॉ भी टेस्ट क्रिकेट में अब तक मिले मौकों के आधार पर शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम में बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभरे हैं।

श्रेयस अय्यर

इसी तरह श्रेयस अय्यर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के साथ ही अब तक वनडे क्रिकेट में मिले मौके के आधार पर कभी भी टीम में आने का माद्दा रखते हैं। अय्यर ने अब तक छह मैचों की पांच पारियों में 42 की औसत से कुल 210 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो बार अर्धशतक जड़ा है।

world cup 2019,rishabh pant,ajinkya rahane,ambati rayudu,england,shikhar dhawan,world cup news,cricket news

हालांकि इस बात को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि बीसीसीआई ने टीम चयन के बाद साफ कर दिया था कि पंत पहले स्टैंडबाय और रायडू दूसरे स्टैंडबाय के तौर पर रखे गए हैं। ऐसे में ये काफी हद तक साफ है कि धवन की चोट पंत को इंग्लैंड का टिकट दिलवा सकती है। रिषभ पंत के करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए महज़ पांच वनडे मैच ही खेले हैं, जिसमें 23.25 की औसत के साथ 93 रन ही बना पाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 36 का रहा है। हालांकि पंत की काबीलियत इन आंकड़ों से कहीं आगे है। उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 53 से ज्यादा की औसत से 2440 रन बनाए हैं। इस दौरान छह शतक और 10 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं। इन सब के अलावा पंत ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने 54 मैचों में 36 से ज्यादा की औसत से 1736 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक भी हैं।

किन मैचों में धवन रहेंगे बाहर

1. इंडिया Vs न्यूजीलैंड- 13 जून
2. इंडिया Vs पाकिस्तान- 16 जून
3. इंडिया Vs अफगानिस्तान- 22 जून
4. इंडिया Vs वेस्टइंडीज- 27 जून
5. इंडिया Vs इंग्लैंड- 30 जून
6. इंडिया Vs बांग्लादेश- 02 जुलाई

कौन कर सकता है ओपनिंग ?

इंग्लैंड में चल रहे इस वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें के।एल राहुल और दिनेश कार्तिक दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि अगर बीसीसीआई अगर पारी की शुरुआत के लिए किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ का चुनाव करता है तो ऐसे में अजिंक्य रहाणे को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन इसकी उम्मीद कम ही लगती है क्योंकि बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था की अगर टीम में कोई जगह खाली होगी, तो पहले तरजीह पंत को दिया जाएगा और उनके बाद रायडू को।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत