Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व बैंक का चौकाने वाला खुलासा, 19 करोड़ भारतीय व्यस्कों के पास बैंक खाता नहीं

भारतीय व्यस्कों के बारे में विश्व बैंक ने चौकाने वाला खुलासा किया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार जनधन योजना की कामयाबी के बाद भी भारत में 19 करोड़ वयस्क लोगों का बैंक खाता नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 8:21:57

विश्व बैंक का चौकाने वाला खुलासा, 19 करोड़ भारतीय व्यस्कों के पास बैंक खाता नहीं

भारतीय व्यस्कों के बारे में विश्व बैंक ने चौकाने वाला खुलासा किया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार जनधन योजना की कामयाबी के बाद भी भारत में 19 करोड़ वयस्क लोगों का बैंक खाता नहीं है। विश्व बैंक ने बृहस्पतिवार को इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि चीन के बाद भारत में दुनिया की दूसरी सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या ऐसी है, जिसके पास बैंक एकाउंट नहीं है।

वर्ल्‍ड बैंक ने रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल तक लगभग आधे जन धन बैंक एकाउंट निष्क्रिय पड़े थे। हालांकि वर्ल्‍ड बैंक ने मोदी सरकार की जन धन योजना की काफी तारीफ की है। जन धन योजना के तहत मार्च 2018 तक 31 करोड़ अतिरिक्‍त भारतीय बैंकिंग सिस्‍टम के दायरे में लाए गए हैं। बता दें कि जन धन योजना को मोदी सरकार द्वारा 2014 में लॉन्‍च किया गया था।

ग्लोबल फिनडेस्क डाटाबेस नामक इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 11 फीसदी बिना बैंक खाते वाले लोग भारत में ही रहते हैं। वहीं दुनिया में 69 प्रतिशत लोगों यानी 3.8 अरब लोगों का बैंक खाता है। 2014 में यह संख्या 62 प्रतिशत और 2011 में 51 प्रतिशत थी।

बता दें कि 2014 में मोदी सरकार ने जीरो बैलेंस पर बैंक एकाउंट खोलने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। जिसके तहत करोड़ों खाते खोले गए थे। लेकिन इन खातों में आधे से अधिक खाते इनएक्टिव पड़े हुए हैं। वर्ल्‍ड बैंक ने इस बात पर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 1.7 अरब व्‍यस्‍क अभी भी बिना बैंक एकाउंट के हैं। हालांकि इनमें से दो तिहाई के पास मोबाइल फोन है।

चीन में सबसे ज्यादा लोग बिना खाते के

चीन में सबसे ज्यादा 22.5 करोड़ लोगों का बैंक खाता नहीं है। इसके बाद भारत में 19 करोड़, पाकिस्तान में दस करोड़ और इंडोनेशिया में 9.5 करोड़ लोगों के पास खाता नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology