न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोगों के जहन में उठा एक सवाल आखिर कौन थीं अभिनंदन के साथ वाघा बॉर्डर पर दिखीं वह महिला

पाकिस्तानी सेना की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस संभालने वाली वह पाकिस्तान की प्रमुख अधिकारी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 3:41:35

लोगों के जहन में उठा एक सवाल आखिर कौन थीं अभिनंदन के साथ वाघा बॉर्डर पर दिखीं वह महिला

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच करीब 60 घंटे पाक की सरजमीं पर समय बिताकर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) शुक्रवार रात वाघा बॉर्डर (Wagah Border) के जरिये भारत लौट आए है। शुक्रवार को दिनभर के इंतजार और पाकिस्तान की चालबाजी के जद्दोजहद के बाद आखिरकार करीब 9 बजकर 16 मिनट पर वायुसेना के जाबांज पायलट अभिनंदन पाकिस्तान से भारतीय सरजमीं पर लौटे। अभिनंदन के वतन लौटने की तस्वीरे लंबे समय तक लोगों के जहन में रहने वाली है। हालांकि इस दौरान कई लोगों के मन में यह सवाल भी आया कि अभिनंदन जब वाघा बॉर्डर से लौट रहे थे, तब उनके साथ वह महिला कौन थीं। शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि वह अभिनंदन की पत्नी हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में वह वापस सीमा पार चली गईं। दरअसल यह पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में भारतीय मामलों के विभाग की डायरेक्टर डॉक्टर फरिहा बुगती (Dr. Fariha Bugti) हैं। डॉ. फारिहा (Dr. Fariha Bugti) एफएसपी अधिकारी हैं, जो भारत के आईएफएस अधिकारी के बराबर होता है। वह विदेश मंत्रालय में भारत से जुड़े मामलों की प्रभारी हैं। पाकिस्तानी सेना की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस संभालने वाली वह पाकिस्तान की प्रमुख अधिकारी हैं। पिछले साल इस्लामाबाद में जाधव की उनकी मां और पत्नी के साथ मुलाकात के दौरान भी वह वहीं मौजूद थी। वहीं शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन जब वाघा बॉर्डर पार कर रहे थे, तब भी बुगती उनके साथ मौजूद थीं।

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने गुरुवार को अपनी संसद में विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस करने का ऐलान किया था। इमरान खान ने कहा था कि वे शांति की पहल के तहत ये कदम उठा रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान पर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव था। जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान के पास अभिनंदन को वापस करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।

woman dr. fariha bugti,walking with wing commander,abhavinandan,at wagah border

लाहौर में मौजूद थे इमरान खान

पाकिस्तान (Pakistan) के आधिकारिक सूत्रों जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) की सकुशल भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) खुद लाहौर (Lahore) में मौजूद थे। इमरान खान (PM Imran Khan) शुक्रवार दोपहर लाहौर पहुंचे थे। इसके कुछ घंटों बाद एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन को इस्लामाबाद से बाघा बॉर्डर लाया गया। पाक सरकार से जुड़े एक अधिकारिक सूत्र ने बताया, 'इमरान खान (PM Imran Khan) के लाहौर आने का प्रमुख कारण यह सुनिश्चित करना था कि विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को बिना किसी रुकावट के बीएसएफ के सुपुर्द किया जा सके।' उन्होंने बताया कि अपनी लाहौर यात्रा के दौरान इमरान खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुज़दर और राज्यपाल चौधरी सरवर से मुलाकात की। उन दोनों ने भारतीय पायलट को रिहा करने के फैसले का स्वागत किया। बुज़दर ने कहा, 'इमरान खान के इस कदम से साबित होता है कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है और अपने पड़ोसी मुल्कों खासकर हिन्दुस्तान के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत