न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर के युवक ने किया विंग कमांडर अभिनंदन पर आपत्तिजनक कमेंट, मचा बवाल

राजस्थान के जयपुर के एक युवक को अभिनंदन पर आपत्तिजनक कमेंट करने के जुल्म में गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 10:16:49

जयपुर के युवक ने किया विंग कमांडर अभिनंदन पर आपत्तिजनक कमेंट, मचा बवाल

भारतीय वायुसेना (IAF) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) वतन वापस लौटे आए हैं। पाकिस्तान की ओर से उन्हें भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तमाम प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए उन्हें भारत को सौंप दिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ को विंग कमांडर अभिनंदन को सौंपा। वही इसी बीच राजस्थान के जयपुर के एक युवक को अभिनंदन पर आपत्तिजनक कमेंट करने के जुल्म में गिरफ्तार किया गया है। इस युवक को विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) को लेकर फेसबुक पर गलत टिप्पणी करना महंगा साबित हुआ है। लोगों की शिकायत मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने तौसीफ अजहर नामक इस युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस झोटवाड़ा निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां उससे पूरे प्रकरण के बारे में पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ ही आरोपी युवक की फेसबुक आईडी को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट खंगाल रही है। जयपुर एसीपी सुरेश सांखला ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा फेसबुक पर विंग कमांडर अभिनंदन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग झोटवाड़ा थाने के बाहर जमा हो गए थे। थाने के बाहर जमा हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साथ ही पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

सोशल मीडिया पर कही यह बात पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तौसिफ अजहर ने विंग कमांडर के पाकिस्तान से जिंदा नहीं आने पर जश्न मनाने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी। उसके कमेंट को लेकर कई लोगों ने उसके खिलाफ जन भावनाओं को भड़काने व देशद्रोह समेत कई धाराओं में शिकायत दी है। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। तौसिफ डिजिटल मीडिया में काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी