न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिनंदन के स्‍वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर सैकड़ों लोग मौजूद, 4 बजे होगी देश वापसी

बुधवार को पाकिस्‍तानी सेना द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की आज देश वापसी होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 3:45:54

अभिनंदन के स्‍वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर सैकड़ों लोग मौजूद, 4 बजे होगी देश वापसी

बुधवार को पाकिस्‍तानी सेना द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की आज देश वापसी होगी। उन्‍हें वाघा बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्‍तान भारत को सौंपेगा। पाकिस्तान का मीडिया दावा कर रहा है कि अभिनंदन को करीब3 से 4 बजे वाघा बॉर्डर पर रिहा किया जा सकता है।

दोनों देशों के बीच कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर (Wagah Border) पहुंच चुके हैं। अभिनंदन के माता-पिता भी उन्हें रिसीव करने वाघा बॉर्डर (Wagah Border) पर मौजूद हैं। इस बीच पाकिस्तान से विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी ट्वीट कर जानकारी की दी है कि अभिनंदन को दोपहर बाद रिहा किया जाएगा। वहीं पाकिस्‍तान ने विंग कमांडर को विमान से वापस लाने की भारत की मांग ठुकरा दी है। अभिनंदन को इस्‍लामाबाद से लाहौर लाया गया है।

वाघा बॉर्डर पर आज नहीं होगी बीटिंग रिट्रीट

वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा पर पहुंच चुका है। अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से अमृतसर एयरबेस और उसके बाद विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा। विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की सुरक्षा को देखते हुए आज शाम वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट को रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के आने का समय लगभग वही है जिस समय वाघा बार्डर (Wagah Border) पर बीटिंग रिट्रीट (Beating Retreat) होती है। ऐसे में वहां भी काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे समय में भारतीय हीरो अभिनंदन को देखने वालों का हुजूम लगने की पूरी उम्‍मीद है। यही कारण है कि बीएसफ (BSF) ने यह फैसला लिया है।

abhinandan,wagah border,pakistan,india,pilot abhinandan,wing commander abhinandan

बता दें कि भारतीय और पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट अभिनंदन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में उतर गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को हिरासत में ले लिया था। अभिनंदन का मिग-21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था। अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की को घोषणा की। इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था। भारत ने कहा है कि वह इस्लामाबाद से पहले आतंकवाद पर कार्रवाई चाहता है। अभिनंदन पर कोई सौदेबाजी नहीं की जा सकती है तथा उन्हें बिना शर्त और फौरन वापस भेजने की मांग की है। भारतीय वायुसेना ने नई दिल्ली में कहा कि उसे खुशी है कि पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन कल (शुक्रवार को) घर लौटेंगे और इसे सद्भावना संदेश के रूप में पेश किए जाने को खारिज कर दिया।

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को सिर्फ 24 घंटे में एलान करना पड़ा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं। कूटनीतिक दबाव और भारतीय सैन्य ताकत के आगे लाचार पाकिस्तान अब भारत से बातचीत के लिए छटपटा रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से फोन पर बातचीत करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि संसद के संयुक्त सत्र में अपने भाषण के दौरान इमरान खान (Imran Khan) के कहा था कि मैंने नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल