न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार वालों से मिले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन, कहा- बिल्कुल ठीक हूं, जल्द ड्यूटी पर लौटूंगा

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) कल देर रात वाघा-अटारी बॉर्डर होते हुए भारत लौटे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया। जहां वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद अभिनंदन ने परिवार वालों से मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 2:48:33

परिवार वालों से मिले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन, कहा- बिल्कुल ठीक हूं, जल्द ड्यूटी पर लौटूंगा

तक़रीबन तीन दिनों तक पाकिस्तानी कैद में रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) कल देर रात वाघा-अटारी बॉर्डर होते हुए भारत लौटे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया। जहां वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद अभिनंदन ने परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं ड्यूटी ज्वाइन करूंगा'। अटारी वाघा बॉर्डर क्रॉस करते ही उन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिल्ली लाया गया। वायुसेना के नियम के तहत शनिवार को विंग कमांडर को 'डीब्रिफिंग' और 'बग स्कैनिंग' से गुजरना होगा। इस दौरान सेना और खुफियां एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। इसके बाद मेडिकल चेकअप होगा। भारतीय वायुसेना के नियमों के तहत उन्हें कुछ कड़ी परीक्षाओं से गुजरना होगा। रिसर्च एंड एनॉलिसिस विंग (RAW) के लिए काम करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से बात हुई जिसमे बताया गया कि "अभिनंदन को वापस लौटने के बाद कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना होगा। ये बेशक अच्छा नहीं है लेकिन इंडियन एयरफोर्स नियम-कानून सख्त हैं। उन्हें युद्ध के दौरान दूसरे देश में पकड़े जाने के बाद वापस लौटने वाले टेस्ट से गुजरना ही होगा। इसका कोई विकल्प नहीं होगा।"

abhinandan,air force,pilot,wing commander abhinandan,india,pakistan,imran khan,pm narendra modi

इन जांच प्रक्रियाओं से गुजरेंगे विंग कमांडर अभिनंदन:-

- शनिवार को उनसे डीब्रिफिंग होगी। इस दौरान वायुसेना के अधिकारी उनसे पाकिस्तान में बिताए वक्त को लेकर पूछताछ करेंगे। वायुसेना इंटेलिजेंस की डीब्रीफिंग बहुत दर्द देने वाली होती है। खास बात ये है कि वायुसेना नियमों के अनुसार ये अनिवार्य है। इसमें जाना जाता है कि दुश्मन ने कारावास के दौरान उनसे कौन सी जानकारियां प्राप्त कीं। इस बात का विश्वास दिलाना होता ‌कि दुश्मन देश की सेना ने उन्हें अपनी सेना में शामिल तो नहीं किया।

- इसके बाद विंग कमांडर को कई तरह के मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें फुल बॉडी चेकअप शामिल है।

- फिर अभिनंदन की स्कैनिंग होगी। इसमें ये जानने की कोशिश होगी कि कहीं पाकिस्तानी आर्मी ने उनपर कोई बग तो नहीं फिट कर रखा है।

- विंग कमांडर का साइकोलॉजिकल टेस्ट भी किया जाएगा। क्योंकि वो दुश्मन की धरती पर अकेले पकड़े गए थे। उन्हें वहां बंदी के तौर पर रखा भी गया। इस बात की आशंका है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गुप्त जानकारियों के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया हो। इससे उन्हें आघात लगा हो। ये पता करना जरूरी होगा कि उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल कैसी है?

- इसके अलावा विंग कमांडर से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) भी अलग से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, इसकी संभावनाएं कम ही हैं।

आपको बता दें कि अभिनंदन के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं और उनकी मां एक डॉक्टर हैं।

वर्धमान को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था। वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं। विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे। गर्व से सिर ऊंचा किये विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान से गेट पार करके भारत में प्रवेश किया। अमृतसर के उपायुक्त शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा कि बहादुर पायलट अपने देश लौटकर खुश है।

इस कारण अभिनंदन को भारत आने में हुई देरी

दोपहर करीब 4 बजे पाकिस्‍तानी अधिकारी विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान को लेकर वाघा बॉर्डर पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्‍हें रात 9 बजे के बाद भारत को सौंपा गया। ऐसे में अब इस देरी की वजह सामने आ गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने अभिनंदन से कैमरे पर बयान दर्ज करने को कहा था। इसके बाद ही उन्हें सीमा पार करके स्वदेश जाने दिया गया। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया लेकिन उनकी रिहाई से पहले रिकार्ड वीडियो संदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे पायलट का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया को जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन ने बताया कि उसे कैसे पकड़ा गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनका वीडियो संदेश रिकार्ड करने से उसे भारत को सौंपने में देरी हुई।’’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल