न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धू का चुनावी बयान- 'राहुल गांधी अमेठी से हारे तो राजनीति छोड़ दूंगा', अब क्या करेंगे नवजोत सिंह

28 अप्रैल 2019 को जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी को चुनौती देती नजर आ रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 11:03:43

सिद्धू का चुनावी बयान- 'राहुल गांधी अमेठी से हारे तो राजनीति छोड़ दूंगा', अब क्या करेंगे नवजोत सिंह

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को जारी मतगणना की ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। उधर, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है। आयोग ने 542 सीटों के रुझान/परिणाम जारी किये हैं। इस चुनाव के दौरान कई नेता अपने बयान देने के लिए सुर्खियों में रहे। इन नेताओं में से एक प्रमुख नाम कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का था। सिद्धू कई बड़बोले बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे और उन्हें कुछ घंटों तक चुनाव आयोग के प्रचार बैन का भी सामना करना पड़ा था।

चुनावी नतीजों के बाद सिद्धू का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। 28 अप्रैल 2019 को जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी को चुनौती देती नजर आ रही हैं? सिद्धू ने जवाब दिया- नहीं और साथ ही यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में 45 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सिद्धू अपने बयान पर कायम रहते हुए राजनीति छोड़ेंगे? या फिर अपने ही बयान से किनारा कर लेंगे?
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस

उधर, कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा, राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले वो पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं। राहुल गांधी ने कहा, 'यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। हम दो अलग-अलग सोच हैं, लेकिन यह मानना पड़ेगा कि इस इलेक्शन में नरेंद्र मोदी और बीजेपी जीते हैं। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।' यही नहीं नतीजे के ऐलान से पहले ही उन्होंने अपने परंपरागत गढ़ अमेठी में हार को स्वीकार करते हुए स्मृति इरानी को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही राहुल गांधी ने नतीजों को लेकर किसी तरह का सवाल उठाने से इनकार करते हुए कहा, 'मैं देश के लोगों के निर्णय पर किसी तरह का सवाल नहीं उठाना चाहता और मैं जनादेश का पूरा सम्मान करता हूं।' बेरोजगारी और इकॉनमी जैसे मुद्दों को तरजीह देने को गलती के सवाल पर राहुल ने कहा कि आज मैं यह नहीं कहना चाहता हूं। यह इस बात का समय नहीं है।

राहुल गांधी से जब यह पूछा गया कि क्या वो इसे अपनी हार मानते हैं तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक वैचारिक लड़ाई है जो आगे जारी रहेगी। चुनाव प्रचार के दौरान जिन विचारों को उन्होंने रखा था उस विचार को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ये भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से उनके और गांधी परिवार पर हमला किया गया उसका जवाब वो प्यार से दे रहे थे। वो किसी भी हमले का जवाब प्यार से ही देंगे। उनके लिए यह माएने नहीं रखता है कि हमला करने का अंदाज कितना तीखा और बदरंग है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने हार की जिम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा तो राहुल ने कहा कि इसकी शत-प्रतिशत जिम्मेदारी मैं लेता हूं। राहुल ने कांग्रेस की राजनीति को पॉजिटिव करार देते हुए कहा कि बहुत लंबा कैंपेन था और मैंने एक लाइन रखी थी कि मेरे ऊपर जो भी गलत शब्द इस्तेमाल किए जाएं, मैं प्यार से जवाब दूंगा। चाहे कुछ भी हो जाए, मैं जवाब में प्यार से ही बोलूंगा। राहुल गांधी से जब पूछा गया कि अमेठी के बारे में वो क्या कहना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो स्मृति ईरानी को बधाई देना चाहते हैं। वो उनकी जीत पर उन्हें मुबारकबाद देते हैं। अमेठी को उनको सौंप दिया है और अब वहां की जनता का सेवा करें।

इस्तीफे के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीने कहा कि उनके इस्तीफे का मुद्दा उनके और कांग्रेस कार्यकारिणी के बीच का है। राहुल ने कहा, 'मैं (पार्टी के प्रदर्शन के लिए) पूरी जिम्मेदारी स्वीकारता हूं।' पार्टी के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने की खबरें शरारतपूर्ण और गलत हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस्तीफा देंगे? राहुल ने कहा, 'कार्यकारिणी की हमारी एक बैठक होगी। आप इसे मेरे और कार्यकारिणी के बीच छोड़ दें।'

navjot singh sidhu,rahul gandhi,congress,lok sabha election 2019,lok sabha chunav 2019,lok sabha  chunav result 2019,sonia gandhi,news,news in hindi

वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा को बधाई देती हैं। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को बधाई तो दी, लेकिन जनता के फैसले को स्वीकार करना नहीं भूलीं। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘जनता ने फैसला किया है। इसका पूरा सम्मान करते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं।''

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत