न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने पूछा सवाल, आखिर गुलमर्ग के होटलों को खाली क्यों कराया जा रहा है?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दावा किया है कि गुलमर्ग में होटलों में रहने वाले लोगों को होटल छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 1:49:20

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने पूछा सवाल, आखिर गुलमर्ग के होटलों को खाली क्यों कराया जा रहा है?

जम्मू कश्मीर के गृह सचिव द्वारा पर्यटकों और अमरनाथ तीर्थयात्रियों को घाटी छोड़ने के लिए सलाह के बाद राज्य में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वही इस बीच शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दावा किया है कि गुलमर्ग में होटलों में रहने वाले लोगों को होटल छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लोगों को पहलगाम और गुलमर्ग से निकालने के लिए राज्य की बसें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'गुलमर्ग के होटलों में रहने वाले दोस्तों को छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लोगों को पहलगाम और गुलमर्ग से बाहर निकालने के लिए राज्य सड़क परिवहन बसों को तैनात किया जा रहा है। अगर अमरनाथ यात्रा को खतरा है तो गुलमर्ग को क्यों खाली कराया जा रहा है?' मर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य के शीर्ष अधिकारी भी अमरनाथ यात्रा के रुकने और पिछले कुछ दिनों में अतिरिक्त बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती का कारण नहीं जानते हैं।

वही जम्मू-कश्मीर के हालात पर उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा हमने गवर्नर से राज्य के बारे में चर्चा की। हमें कुछ नहीं बताया जा रहा है। गवर्नर ने हमें बताया कि 370 को लेकर किसी ऐलान की तैयारी नहीं की जा रही है। हमें राज्य में तैनात अफसरों से भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यकीन दिलाया है कि 35ए से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। प्रधानमंत्री भी यहां चुनाव चाहते हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम संसद में भारत सरकार से सुनना चाहते हैं कि वह जम्मू कश्मीर के बारे में क्या सोचते हैं। हमारी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 35-ए हटाने का हमारा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अब अचानक श्रद्धालुओं के यहां से वापस भेजा जा रहा है। हम चाहते हैं कि सोमवार को सदन की शुरुआत होते ही सरकार इस पर अपना पक्ष साफ करे। उमर अब्दुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अनुच्छेद 35-ए से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

बता दे, जम्मू-कश्मीर में बीते एक हफ़्ते से फौज़ों की बढ़ती तैनाती को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इससे ये अटकल लगाया जा रहा है कि राज्य में कुछ बड़ा होने वाला है। हालांकि सरकार इसे बहुत तूल देने से बच रही है। राजनीतिक दलों को अंदेशा है कि कहीं ये 35 ए को हटाने की कवायद न हो।

वहीं, दूसरी ओर सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्‍लन ने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में बहुत बड़ी खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी अमरनाथ यात्रा बाधित करने में लगे हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर यात्रा के दोनों मार्गों, दक्षिण की तरफ के पहलगाम वाले रास्‍ते और उत्तर की तरफ के बालटाल वाले रास्‍तों पर सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान, पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री में निर्मित एक बारूदी सुरंग को जब्त कर लिया गया।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका