न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : एडवाइजरी के बाद अफवाहों का बाजार गर्म, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल, पेट्रोल पंपों-ATM में उमड़ी भीड़

जम्मू कश्मीर के गृह सचिव द्वारा शुक्रवार शाम एडवाइजरी जारी कर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को घाटी छोड़ने की सलाह दी है। जिसके बाद वहां अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 9:46:37

जम्मू-कश्मीर : एडवाइजरी के बाद अफवाहों का बाजार गर्म, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल, पेट्रोल पंपों-ATM में उमड़ी भीड़

जम्मू कश्मीर के गृह सचिव द्वारा शुक्रवार शाम एडवाइजरी जारी कर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को घाटी छोड़ने की सलाह दी है। जिसके बाद वहां अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। एडवाइजरी के बाद पुंछ, राजोरी, डोटा और किश्तवाड़ा जैसे सक्टरों में अफरा-तफरी का माहौल है। किसी बड़ी घटना की आहट मान रहे स्थानीय लोग रोजमर्रा की जरूरत के सामान के साथ ही राशन की खरीदारी शुरू कर दी गई है। यहां तक की पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की लंबी कतार लग गई है।

अमरनाथ यात्रियों पर हमले का इनपुट मिलने के बाद बाबा अमरनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। शुक्रवार को मात्र 704 यात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किए। इनमें से एक भी यात्री पैदल मार्ग से वहां नहीं पहुंचा, सभी हवाई मार्ग से अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक बालटाल इलाके से 596 यात्री वहां पहुंचे, जबकि पहलगाम की ओर से 108 यात्री हवाई मार्ग से वहां पहुंचे। इसके अलावा बालटााल और पहलगाम से शुक्रवार को यात्रियों का कोई नया जत्था अमरनाथ के लिए रवाना नहीं हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि श्रीनगर की सड़कों पर अव्यवस्था का माहौल है। लोग एटीएम और पेट्रोल पंपों की और भाग रहे हैं और जरूरी सामान इकट्ठा कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि क्या भारत सरकार सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है जबकि कश्मीरियों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

अफवाहों के चलते लोग अपने घरों में रोजमर्रा का सामान जमा करने लगे हैं। हालात ये हो गए हैं कि कई पट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गए हैं। एटीएम के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन लगी देखी जा रही है। मेडिकल शॉप पर लोग जरूरत की दवाइयां खरीदते देखे जा रहे हैं।

स्कूल बंद करने की फैली अफवाह

जम्मू-कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर बसीर अहमद खान ने कहा कि कर्फ्यू नहीं लगाया गया है और न ही अबतक ऐसा कोई फैसला लिया गया है, उन्होंने कहा कि आज स्कूल बंद नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए गृह विभाग ने पुख्ता खुफिया सूचनाओं के आधार पर एडवाइजरी जारी की है।

दरहसल, गृह सचिव द्वारा जारी की गई इस एडवाइजरी के बाद जम्मू-कश्मीर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेताओं ने कल रात राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की है। नेताओं के साथ इस बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए कदम को अन्य मुद्दों से जोड़ने से जम्मू-कश्मीर में भय व्याप्त हुआ है। वही राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने नेताओं को शांत रहने व अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी। राज्यपाल ने राजनीतिक नेताओं से अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा ना करने की बात कही। मलिक ने कहा साफ तौर से सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए कदमों को अन्य मुद्दों से जोड़ा जा रहा है जिसका इससे कोई भी संबंध नहीं है। यही डर की वजह है। उन्होंने नेताओं से अपने समर्थकों से मामलों का घालमेल ना करने, शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा ना करने के लिए कहने का अनुरोध किया।

मुलाकात के बाद राजभवन ने जारी किया बयान

राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा जारी किए परामर्श समेत दिन में हुए घटनाक्रमों से कश्मीर घाटी में भय की स्थिति पैदा होने के बारे में चिंताएं जताई। सरकार ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से जल्द से जल्द लौटने के लिए कहा है।

क्या लिखा था एडवाइजरी में ?

बड़े आतंकी खतरे को भांपते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर एक एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें लिखा था, 'आतंकी खतरे, खास तौर पर अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के खतरे पर खुफिया विभाग के ताजा इनपुट और कश्मीर घाटी के सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के हित में ये सलाह दी जाती है कि वो तुरंत घाटी में अपने ठहराव को छोटा करें और जितना जल्द हो सके वापस लौटने की कोशिश करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत