न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खास होने वाला है इस बार का लोकसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने की ये खास तैयारियां, इन्हें जानना है जरूरी

इस बार का चुनाव कई मायने में खास होगा और चुनाव आयोग ने कई घोषणाओं के जरिए 2019 के लोकसभा चुनाव को काफी खास बना दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 7:51:10

खास होने वाला है इस बार का लोकसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने की ये खास तैयारियां, इन्हें जानना है जरूरी

कल यानी रविवार लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद हो चुका है, चुनाव आयोग ने एलान कर दिया कि सात चरणों में लोकसभा की सभी 543 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक चलेगा। वहीं गुरुवार 23 मई को नतीजों का एलान किया जाएगा। रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। चुनाव आयोग ने तारीखों के एलान के साथ साथ अपनी चुनाव को लेकर की गईं खास तैयारियों की भी जानकारी दी। चुनाव आयोग ने बताया कि 1950 नंबर डायल कर आप अपनी वोटर लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक है। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे। उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए एक बहुत ही व्यापक तैयारी की है।" मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहली बार सोशल मीडिया को लेकर भी आचार संहिता लागू की गई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों को इस पर आयोग को रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया है। आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। चुनाव आचार संहिता चुनाव आयोग के बनाए वो नियम हैं, जिनका पालन हर पार्टी और हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है। इनका उल्लंघन करने पर सख्त सजा हो सकती है। चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है। FIR हो सकती है और उम्मीदवार को जेल भी जाना पड़ सकता है।

बता दें कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है। सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश, 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल और 40 सीटों वाले बिहार में सभी सातों चरणों में वोट डाले जाएंगे। इस बार का चुनाव कई मायने में खास होगा और चुनाव आयोग ने कई घोषणाओं के जरिए 2019 के लोकसभा चुनाव को काफी खास बना दिया है।

जानें चुनाव आयोग ने क्या खास इंतजाम किए हैं

- 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के द्वारा की गई कुछ बड़ी घोषणाओं में एप की मदद से आदर्श आचार संहित के उल्लंघन मामले में शिकायत किया जा सकेगा। इसकी सबसे खास बात ये होगी कि शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

- इस बार के चुनाव में प्रयोग होने वाले ईवीएम मशीन में जीपीएस ट्रैकर लगा होगा। इसकी मदद से ईवीएम लोकेशन के बारे में जाना जा सकेगा। इससे धांधली होने की किसी भी स्थिति का पता चल जाएगा।

- चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए एक एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस टॉल फ्री नंबर पर फोन करके मतदाता वोटर लिस्ट से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। यह टॉल फ्री नंबर- 1950 है।

- इस बार के लोकसभा चुनाव में देश के हर पोलिंग बूथ पर वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए 17.4 लाख वीवीपीएटी मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

- चुनाव आयोग ने रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर भी रोक लगाने की घोषणा की है। 10 बजे रात के बाद स्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

- मतदान के बाद सभी को मिलेगी पर्ची। एक ऐप भी लांच होगा जिसकी मदद से कोई भी मतदाता किसी भी नियम उल्लंघन को कैमरे में कैद कर सीधे हमें भेजा सकेगा।

- पेड न्यूज पर कार्रवाई के लिए हर तैयारी की गई है। मीडिया एक्सपर्ट को भी चुनाव आयोग ने तैयार किया है जो इस तरह की न्यूज पर नजर रखेंगे।

- सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरा होगा। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर तरह की कोशिश की गई है।

- सभी सोशल मीडिया को इस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के विज्ञापन को जारी करने के लिए जानकारी देनी होगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही वह ऐसा कर सकते हैं। गूगल और एफबी को भी ऐसे विज्ञापन दताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत