न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल / ऑनलाइन बिकेगी शराब, ऐसे होगी होम डिलिवरी

पश्चिम बंगाल की सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में मिली छूट के तहत शराब बेचने का फैसला किया है और अब यहां शराब को ऑनलाइन बेचा जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 11:38:14

 पश्चिम बंगाल / ऑनलाइन बिकेगी शराब, ऐसे होगी होम डिलिवरी

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लंबे समय से लॉकडाउन लागू है। इस वजह से सबकुछ बंद है और हर तरह से सरकार के रेवेन्यू पर फर्क पड़ा है। ऐसे में सरकार ने शराब से रेवेन्यू कमाने का सोचा और दुकानें खोल दी। अब पश्चिम बंगाल की सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में मिली छूट के तहत शराब बेचने का फैसला किया है और अब यहां शराब को ऑनलाइन बेचा जाएगा।
पश्चिम बंगाल सरकार अब शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगी, साथ ही होम डिलिवरी भी की जाएगी। पश्चिम बंगाल स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन (BEVCO) की ओर से इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।

हालांकि, इस ऑनलाइन बिक्री के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जिसके तहत 21 साल से ऊपर के व्यक्ति को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, अपनी सभी जानकारी देनी होगी उसी के बाद शराब मिल पाएगी।

bengal,liquor,government,home delivery,coronavirus,lockdown,west bengal news

बंगाल में लॉकडाउन में ढील के बाद जब शराब की दुकानें खुलीं तो लंबी-लंबी लाइनें लगने लगीं। जिसकी वजह से भीड़ एकत्रित हुई और अब सरकार ने इसी संकट को दूर करने के लिए शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने का फैसला किया है।

शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने का लोगों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक ग्राहक स्वप्न का कहना है कि जो लोग शराब पीते हैं उनके लिए ये बिल्कुल सही फैसला है, इससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को लागू रखा जा सकेगा और लोगों को शराब भी मिलती रहेगी।

हालांकि, इसके साथ ही शराब के रीटेल दुकानदारों की परेशानी भी शुरू हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर BEVCO ही शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर देगा, तो जिन्होंने लाइसेंस लेकर दुकान खोली है उनका क्या होगा। शुरुआती दो दिन में ही बंगाल में 100 करोड़ से अधिक की शराब बिक गई है।

bengal,liquor,government,home delivery,coronavirus,lockdown,west bengal news

दिल्ली में ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया

आपको बता दे, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री के लिए एक ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। यह निर्णय शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए लिया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। सरकार ने इसके लिए एक वेब लिंक जारी किया है। दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक https://www.qtoken.in जारी किया है। इस लिंक पर जाकर शराब खरीदने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भरकर शराब खरीदने का समय ले सकता है। उसके मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा। आपको दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि आप निर्धारित समय के बीच दुकान पर जाएंगे और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शॉप का पता भरना होगा।

लॉकडाउन में मिली रियायत के पहले ही दिन दिल्ली में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। कई जगहों पर उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति भी बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकारों द्वारा इस तरह के कदम उठाए जा रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ