न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामने आया दीपिका-रणवीर की वायरल फोटो का सच, जूनियर एनटीआर ने इस मंदिर के लिए दान किए...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह कुछ महीनों बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उनकी शादी को 6 साल हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 6:54:03

2 News : सामने आया दीपिका-रणवीर की वायरल फोटो का सच, जूनियर एनटीआर ने इस मंदिर के लिए दान किए...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह कुछ महीनों बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं और फैंस भी बच्चे को लेकर काफी क्रेजी हुए जा रहे हैं। दीपिका ने प्रेग्नेंसी के चलते काम से भी ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि बीच-बीच में वे पैपराजी को जरूर नजर आ जाती हैं। अब दीपिका और रणवीर की एक फोटो वायरल हो रही है। ये तस्वीर है बच्चे की सोनोग्राफी की। इसमें एक तरफ दीपिका और दूसरी तरफ रणवीर के होने का दावा किया जा रहा है।

ये देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब इस तस्वीर के पीछे का सच सामने आ चुका है। ये पूरी तरह से डीपफेक है। फिल्मफेयर ने इस फैक्ट चेक की तस्वीर और पूरा सच सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताया है। तस्वीर में दिख रहा कपल दीपिका और रणवीर नहीं बल्कि कोई और है। महिला हलीम कुकुक हैं, जो एक झलक में हूबहू दीपिका जैसी लग रही हैं।

उनके गाल बिल्कुल ऐसे हैं जैसे दीपिका के डिंपल लगते हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में कई स्टार डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, काजोल जैसी एक्ट्रेस के नाम हैं। उल्लेखनीय है कि दीपिका सितंबर में नन्ही परी या प्रिंस का स्वागत करेंगी।

जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ‘देवरा : पार्ट 1’ इस दिन होगी रिलीज

‘आरआरआर’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आजकल 'देवरा : पार्ट 1' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनकी फिल्म का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' रिलीज होते ही उन्होंने आंध्रप्रदेश के एक मंदिर में लाखों रुपए दान दिए हैं। एनटीआर ने चेयेरु में प्रसिद्ध श्री भद्रकाली समेथा वीरभद्र स्वामी मंदिर को डोनेट किया। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर एनटीआर के एक फैन पेज ने किया।

इस पोस्ट में लिखा था, “तारक ने श्री भद्रकाली समिता वीरा बद्र स्वामी वारी आलयम (एसआईसी) को 12,50,000 रुपए का दान दिया।” बाद में यह पोस्ट वायरल हो गई। उल्लेखनीय है कि एनटीआर इससे पहले भी कई समाज सेवा कार्यों के लिए दान कर चुके हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का योगदान और दिहाड़ी मजदूरों का समर्थन करने के लिए कोरोना संकट चैरिटी को 25 लाख रुपए का दान भी दिया था।

बता दें कि एनटीआर की फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' के डायरेक्टर कोराटाला शिव है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हैं। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एनटीआर ने इस फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपए फीस ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका