न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल: ईद के मौके पर ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला कहा - हमसे जो टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज कोलकाता में ईद के मौके पर जय श्रीराम के नारों को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jun 2019 4:20:52

बंगाल: ईद के मौके पर ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला कहा - हमसे जो टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज कोलकाता में ईद के मौके पर जय श्रीराम के नारों को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्म और उसके महत्व की सीख दी।

ममता ने कहा, ''त्याग का नाम है हिंदू, ईमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम है ईसाई, सिखों का नाम है बलिदान। यह है हमारा प्यारा हिंदुस्तान। डरने की जरूरत नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। जो हमसे टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा। यह हमारा नारा है

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए ममता ने कहा कभी-कभी जब सूरज उगता है तो उसकी किरणें बहुत तेज होती हैं लेकिन बाद में वे दूर हो जाती हैं। घबराओ मत, जिस तेजी से उन्होंने ईवीएम पर कब्जा किया, उतनी ही तेजी से वे चले जाएंगे।

‘भाजपा वाले जय श्रीराम से जय महाकाली पर आ गए’

मंगलवार को डायमंड हार्बर से तृणमूल के सांसद और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अब भाजपा ने जय श्रीराम की जगह अब जय महाकाली बोलना शुरू कर दिया है। लगता है टीवी की रेटिंग की तरह जय श्रीराम की टीआरपी भी कम हो गई है। भाजपा के लोग राजनीति में धर्म को मिला रहे हैं।

इससे पहले ममता बनर्जी ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ''ईद उल फितर के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म निजी विश्वास का विषय हो सकता है लेकिन त्योहार सभी के हैं। आइए इस एकता की भावना को बनाए रखें और शांति-सद्भाव के साथ रहें।''

अपर्णा सेन ने कहा- ममता अपनी कब्र खुद खोद रहीं

पद्मश्री से सम्मानित फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने कहा कि भाजपा के जय श्री राम के नारों का जवाब देकर ममता खुद अपनी कब्र खोद रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग होने चाहिए। राजनीति में धर्म को मिलाने से ही समस्याएं होती हैं। राजनीति में जय श्रीराम, अल्लाह हू अकबर और जय मां काली जैसे नारों पर रोक लगा देनी चाहिए।''

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- 2021 तक नहीं चलेगी राज्य सरकार

भाजपा के महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार गिरने की बात कही। कैलाश ने कहा, ‘मैं नहीं समझता कि ममता जी 2021 (विधानसभा चुनाव) तक पहुंच पाएंगी, क्योंकि वे अपरिपक्व की तरह बोलती हैं। हम तो 2021 के लिए तैयारी कर रहे, लेकिन उससे पहले ममता सरकार खुद ही गिर जाएगी।’

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच ठनी हुई है। टीएमसी बीजेपी पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाती है तो वहीं बीजेपी टीएमसी पर। इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 सीटों में 22, बीजेपी ने 18 और कांग्रेस ने दो सीटें जीती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सूबे में मात्र दो सीटें जीती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत