न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट, केरल में 8 जून को दस्तक देगा मानसून, राजस्थान में भीषण गर्मी जारी

भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से अभी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू का कहर लगातार जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 7:31:06

दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट, केरल में 8 जून को दस्तक देगा मानसून, राजस्थान में भीषण गर्मी जारी

भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से अभी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू का कहर लगातार जारी है। शहर के कुछ हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया। पूरा शहर भयंकर गर्मी की चपेट में है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और जम्मू में भी भीषण गर्मी जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है। साथ ही, इन इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान भी है।

दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट आई

राजधानी दिल्ली में मई के आखिरी हफ्ते में गर्मी बढ़ने के साथ ही लू चलनी शुरू हो गई थी। मौसम विभाग ने मानसून के राष्ट्रीय राजधानी में आगमन में चार-पांच दिन की देरी की संभावना जतायी है। दिल्ली में मानसून 1 जुलाई तक आने की उम्मीद है।

हालांकि 1 जून से उत्तर पश्चिम भारत में पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर से आ रही हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। राजधानी की सफदरजंग वेधशाला ने उच्चतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ह्यूमिडिटी का स्तर 19 से 66 प्रतिशत के बीच रहा।

weather report,hot wave,rajasthan,churu,madhya pradesh,delhi temperature,news,news in hindi

राजस्थान में लू चलने से भीषण गर्मी जारी

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद लू चलने से भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोटा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 46.5, बाड़मेर में 45.3, बीकानेर में 45.2, जयपुर में 45, अजमेर—श्रीगंगानगर में 44.7—44.7, जैसलमेर—जोधपुर में 44.6—44.6, डबोक में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

यूपी में उमस भरी गर्मी का कहर जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी फिलहाल एक-दो दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उप्र में कुछ बूंदा-बांदी के आसार हैं, लेकिन अभी पूर्णतया बारिश पूरे प्रदेश में कहीं नहीं होगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम काफी गर्म रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

बिहार में आंशिक बदली, बारिश के आसार नहीं

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के हिस्सों में गुरुवार को सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार किया है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अभी एक-दो दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है।

केरल में 8 जून को दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल के करीब पहुंच चुका है और 8 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है। आम तौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंच जाता है और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर चार महीने के बारिश के मौसम का आगाज होता है। आईएमडी ने मानसून को लेकर बुलेटिन में कहा है कि उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना के कारण आठ जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की उम्मीद है। मध्य भारत में मानसून आने में 5-10 दिनों की देरी हो सकती है। मुंबई में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है। जून में मानसून अनुमान से कम रह सकता है। असामान्य स्थिति की वजह से मानसून में देरी हो रही है। वैसे इस साल औसत मानसून का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा में लू में कोई कमी नहीं, हिमाचल में हल्की बारिश से राहत

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर भागों में बृहस्पतिवार को भी लू में कोई कमी नहीं आयी। हरियाणा के नारनौल में चिलचिलाती गर्मी बनी रही और पारा 45।2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। झांसी 47।4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जबकि बांदा और आगरा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राज्य में सबसे गर्म स्थान उना रहा और सबसे कम तापमान किलोंग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather report,hot wave,rajasthan,churu,madhya pradesh,delhi temperature,news,news in hindi

ओडिशा में हल्की बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट

बुधवार रात में हुई हल्की बारिश के बाद ओडिशा में तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस नीचे गया। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सम्बलपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तेलंगाना के अदिलाबाद में सबसे ज्यादा तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दूर-दराज के क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। कर्नाटक और केरल के कई दूर-दराज इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हीटवेव की वजह से इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछली 23 दिनों में सूबे में गर्मी और लू से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में 3 लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा 433 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में 2015 में भीषण लू ने कहर ढाया था। तब अकेले आंध्र प्रदेश में लू लगने से 1,369 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह तेलंगाना में 2015 में 541 लोगों की मौत हुई थी। वहां पिछले साल भी 27 लोगों की जान गई थी।

उत्तराखंड में बारिश से लोगों को मिली राहत, मप्र में लू का असर

उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में कमी आयी और पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और पौडी में रूक-रूक बारिश हुई, जबकि ऋषिकेश के पास तपोवन और तीन धारा जैसे स्थानों पर ओले भी गिरे। पिछले कई दिनों से प्रदेश में, खास तौर पर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं।

गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में लू का असर है। बीते 24 घंटों में राज्य में नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में बीते 24 घंटों में नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल