न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड ने उडाए लोगों के होश, क्या नए साल में सर्दी से मिलेगी राहत?

भयानक सर्दी और कोहरे ने इन दिनों पूरे उत्तर भारत पर कहर बरपा रखा है। सोमवार का दिन दिल्ली में दिसंबर का सबसे सर्द रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Dec 2019 9:49:13

ठंड ने उडाए लोगों के होश, क्या नए साल में सर्दी से मिलेगी राहत?

भयानक सर्दी और कोहरे ने इन दिनों पूरे उत्तर भारत पर कहर बरपा रखा है। सोमवार का दिन दिल्ली में दिसंबर का सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में इस साल दिसंबर 1901 के बाद सबसे सर्द महीना और सोमवार सबसे सर्द दिन रहा। दिल्ली में सफदरजंग क्षेत्र दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले दो जनवरी 2013 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था, यह 1951 के बाद सबसे कम था। मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में गलन महसूस की गई। खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ा है। आज करीब 211 ट्रेन फिलहाल लेट चल रही हैं। हवाई सफर पर भी कोहरे का असर है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट द्वारा भी यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित फ्लाइट से बात कर लें। अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी है।

आइए जानते है उत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा और क्या कहना है मौसम विभाग का

winter season,north india,delhi,jammu kashmir,srinagar,rajasthan,winter updates,news,news in hindi

ग्वालियर, उमरिया और दतिया 2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

सोमवार को शीत लहर को प्रकोप मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिला। उत्तरी भाग एवं कुछ अन्य इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को राज्य के 52 जिलों में से 29 जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की तो कहीं-कहीं पर सामान्य बारिश हो सकती है। भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोमवार सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, उमरिया और दतिया में दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। जीडी मिश्रा ने बताया उमरिया, सिवनी, दतिया एवं ग्वालियर जिलों में तीव्र शीतलहर तथा कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और प्रदेश के 29 जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की तो कहीं-कहीं पर सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है। उनमें भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, देवास, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, दमोह, बैतूल, हरदा एवं होशंगाबाद शामिल हैं।

winter season,north india,delhi,jammu kashmir,srinagar,rajasthan,winter updates,news,news in hindi

बिहार में भी ठंड का सितम जारी

पटना सहित पूरे बिहार में चल रही पछुआ हवा और छाए कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को बिहार के गया में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का 6.0 डिग्री और पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगे मौसम अभी और सर्द होने वाला है। पटना, गया सहित कई शहर सुबह शाम घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। सीमांचल में एक पखवाड़े में अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

राजस्थान : सीकर माइनस 0.5 तो जोबनेर माइनस 1.2 डिग्री

सर्दी और कोहरे के कारण सोमवार सुबह भी राजस्थान में जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से ही अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा। बीती रात माउंटआबू में पारा माइनस से बाहर आ गया। यहां तापमान 1.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान जयपुर के जोबनेर में माइनस 1.2 डिग्री रहा। वहीं जयपुर में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही। यहां पारा 1 डिग्री पर रहा। सोमवार को फतेहपुर में पारा माइनस से बाहर आ गए। यहां तापमान 0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर में बीती रात तापमान करीब 4 डिग्री गिरकर 5.5 से 1.5 डिग्री पर आ गया। राज्य में बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 7.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अचानक ठंड बढ़ने का कारण उत्तरी अक्षांशीय ठंडे इलाकों से उत्तरी सर्द हवाएं लगातार राजस्थान में प्रवेश कर रही है। जिसके चलते वातावरण ठंडा हो गया है।

winter season,north india,delhi,jammu kashmir,srinagar,rajasthan,winter updates,news,news in hindi

जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में टूटे रेकॉर्ड

सोमवार को जम्मू-कश्मीर में भी ठंड का कहर जारी रहा। जम्मू में बीती रात 10 वर्षों में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में पिछले एक दशक में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां पारा लुढ़ककर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विभाग ने बताया कि शहर में सबसे सर्द रात 28 दिसंबर, 1998 को दर्ज की गई थी जब पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद इतनी ठंड 31 दिसंबर 2007 को पड़ी जब तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 31 दिसंबर 2013 में अधिकतम तापमान 8.6 और 28 दिसंबर 1998 को अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 1990 के दिसंबर में जम्मू में सबसे अधिक 222.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

कश्मीर में 'चिल्लई कलां' की मार

कश्मीर में फिलहाल चिल्लई कलां का दौर चल रहा है। यह अत्यधिक ठंड की 40 दिन की अवधि है जब लगातार एवं अधिकतम बर्फ गिरने की संभावना होती है और तापमान बहुत ज्यादा घट जाता है। ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन कश्मीर में इसके बाद भी ठंड जारी रहती है। मौसम विभाग ने कश्मीर में नए साल के पहले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है जिससे घाटी में ठंड से शायद कुछ राहत मिलेगी।

श्रीनगर में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

इसी तरह श्रीनगर भी पारा शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने नए साल के पहले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। घने कोहरे के चलते जम्मू हवाई अड्डे पर सुबह की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू हवाई अड्डे से सुबह में उड़ान भरने वाले चार विमानों को खराब दृश्यता के चलते रद्द कर दिया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर शहर में पिछली रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले वाली रात को शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि यह शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। कड़ाके की ठंड से डल झील और अन्य जलाशयों के साथ ही कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति करने वाली लाइनें जम गईं।

गुलमर्ग में पिछली रात शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तापमान

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पिछली रात शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जो इससे पहली रात शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम रिजॉर्ट में रात का तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि कोकेरनाग में शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस जबकि उत्तर कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह में तापमान शून्य से 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह के बगल में स्थित द्रास में पारा लुढ़ककर शून्य से 28.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत