न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम नहीं कह सकते कि 4-5 दिन में पेट्रोल की कीमत कम हो जाएंगी : पेट्रोलियम मंत्री

पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने उन खबरों से साफ इंकार किया जिनमें कहा जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अगले चार से पांच दिन में राहत मिल सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 May 2018 2:07:56

हम नहीं कह सकते कि 4-5 दिन में पेट्रोल की कीमत कम हो जाएंगी : पेट्रोलियम मंत्री

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो से आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 11 पैसे दाम बढ़े थे। वही आज मंगलवार को भी इनके दामो में बडोतरी कर दी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86.24 रुपये हो गई है तो वहीं देश की राजधानी में इसकी कीमत 78.43 रुपये पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में यह बढ़ोतरी वैट, एक्साइज ड्यूटी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से लगी हुई है। वही इसी बिच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।

जी न्यूज से बातचीत के दौरान पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने उन खबरों से साफ इंकार किया जिनमें कहा जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अगले चार से पांच दिन में राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हम नहीं कह सकते कि 4-5 दिन में पेट्रोल की कीमत कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि लोगों को दिक्कत कम हो।
हम जिम्मेदारी से नहीं भाग रहे

- सरकार पर विपक्ष की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों के बारे में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा हम जिम्मेदारी से नहीं भाग रहे, जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा।
- सरकार स्थायी समाधान निकालने की कोशिश में लगी है।
- उन्होंने कहा हम तेल की कीमतों को जीएसटी के अंतर्गत लाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि इस पर सभी राज्य सहमत हो।

ईरान और अमेरिका के हालात का भी असर

- उन्होंने कहा यह कहना कि 20 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। तेल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने पर क्या परेशानी है, यह बात सही नहीं है।
- उन्होंने बताया कि सभी राज्यों की अपनी-अपनी बातें हैं। जो असम के हालात है उसकी महाराष्ट्र से तुलना करना बेईमानी होगी।
- केंद्रीय मंत्री ने बताया कि तेल की कीमतों पर ईरान और अमेरिका के हालात का भी असर है।
यह पूछने पर कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया था कि पेट्रोल की कीमत 25 रुपये तक कम की जा सकती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि चिदंबरम 5 अर्थशास्त्रियों को लेकर मेरे से बात करें कि दाम कैसे कम हो सकते हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 78।43 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.24 रुपये रही। वहीं दिल्ली में डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 73.79 रुपये बिक रहा है।
इंडियन ऑयल लिमिटेड (आईओएल) की वेबसाइट पर आज के दाम

- दिल्ली में पेट्रोल 78 रुपये 43 पैसे प्रति लीटर,
- कोलकाता में 81 रुपये 06 पैसे,
- मुंबई में 86 रुपये 24 पैसे,
- चेन्नई में 81 रुपये 43 पैसे प्रति लीटर और
- लखनऊ में 78 रुपये 82 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

डीजल की बात करें तो

- दिल्ली में डीजल 69 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर,
- कोलकाता में 71 रुपये 86 पैसे,
- मुंबई में 73 रुपये 79 पैसे और
- चेन्नई में 73 रुपये 18 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत