न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल संकट: स्थानीय लोग की अपील इन गर्मियों में शिमला न आएं...

खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला इन दिनों ऐतिहासिक जलसंकट का सामना कर रहा है। जिसके चलते लोग लोग सडको पर उतर आये है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 7:14:01

जल संकट: स्थानीय लोग की अपील इन गर्मियों में शिमला न आएं...

खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला इन दिनों ऐतिहासिक जलसंकट का सामना कर रहा है। जिसके चलते लोग लोग सडको पर उतर आये है। दरअसल, शहर को 25,000 हजार लोगों के हिसाब से बसाया गया था जिसकी आबादी 2.20 लाख पहुंच गई है। इससे अलग 15 से 20 हजार पर्यटक दबाव बढ़ाते हैं। आबादी बढ़ने के बाद भी प्रशासन ने लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए कोई तरीका नहीं निकाला है। लोग रैलियां निकालकर, सड़कें जामकर विरोध कर रहे हैं और अधिकारी बढ़ती गर्मी को वजह बता रहे हैं। उधर कांग्रेस ने भी पानी की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रमुख इलाकों में टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। इन टैंकरों के आसपास लंबी-लंबी लाइन लग रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से भी पानी नहीं बंट रहा। जिन इलाकों में मंगलवार को पानी की आपूर्ति की जानी थी, वहां से भी पानी की आपूर्ति नहीं की गई। पानी की कालाबाजारी और नगर निगम की लापरवाही से भी जनता में रोष है।

कहां से आता है पानी-

- 1875 में पहली बार शहर में पानी सप्लाई की व्यवस्था शुरू हुई थी, जब इसकी आबादी 20,000 थी।
- अब आबादी 2.20 लाख पहुंच गई है।
- 15 किलोमीटर दूर गुम्मा और 7 किमी दूर अश्विनी खंड से पानी आता है।
- गुम्मा वॉटर स्कीम के तहत जहां 21 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन आना चाहिए, वहीं यह केवल 10.60 मिलियन लीटर पानी देता है।
- 10 गुना से ज्यादा बढ़ गई आबादी पर पानी का इंतजाम पांच गुना भी नहीं बढ़ा।
- 15 से 20 हजार पर्यटक भी हर रोज आते हैं शिमला में, होटलों के पास भी पानी की कमी है।

30 रेस्टोरेंट बंद हुए

- पानी की कमी के कारण शिमला शहर के 30 रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं।
- इससे सैलानियों को खाने पीने में काफी परेशानी हो रही है।
- वहीं स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर सैलानियों से अपील कर रहे हैं कि इन गर्मियों में शिमला न आएं।
- शिमला के होटल एसोशिएशन के मुताबिक महंगी दर पर भी टैंकर नहीं मिल पा रहा है।

अस्पतालों पर भी असर

- शिमला के अस्पतालों में भी पानी की कमी हो गई है, जिसकी वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- शिमला के आयुर्वेदिक अस्पताल में पानी नहीं है जिसकी वजह से पंचकर्म एवं अन्य जरूरी इलाज ठप पड़ गए हैं। अन्य सरकारी अस्पतालों में भी पानी की किल्लत कर कारण मरीज भी परेशान हैं।

डेप्युटी मेयर टिकेंदर पनवार का कहना है

- शिमला के पूर्व डेप्युटी मेयर टिकेंदर पनवार का कहना है कि छोटे-चोटे कदमों से कुछ नहीं होगा। साल भर के पानी का इंतजाम करने वाले तरीके निकालने होंगे।
- उन्होंने जलवायु परिवर्तन के करण हो रहे नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कम बर्फ और ज्यादा बारिश की वजह से पानी रुक नहीं पाता।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्थिति का जायजा लिया

- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पेयजल संकट हल होने तक प्रदेश का दौरा करने के बावजूद रात को हमेशा शिमला में ही रहेंगे और पानी पर अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे बुधवार को चंबा जाने से पहले रात को शिमला आए और सुबह हालात का जायजा लिया।
- उन्होंने बताया कि पिछले साल कम बर्फ और बारिश के कारण पानी की समस्या हुई है। उन्होंने बताया कि 2016 में शिमला को 35 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन मिलता था, जबकि मई में 34 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन मिलता था। इस महीने लोगों को 22 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन मिल रहा है।
- उन्होंने बताया कि भविष्य के लिए 700 करोड़ रुपयों के प्रॉजेक्ट को वर्ल्ड बैंक फंड करेगा। यह प्रॉजेक्ट 2023 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले शिमला में पानी के नए स्रोत बनाने के लिए कदम उठाएंगे।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत