न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लिपकार्ट डील के बाद अब वॉलमार्ट भारत में करने जा रही है यह काम

देश में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के बाद अब वॉलमार्ट अपने थोक कैश एंड कैरी कारोबार में वृद्धि जारी रखने के लिए भारत में चार-पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 8:18:41

फ्लिपकार्ट डील के बाद अब वॉलमार्ट भारत में करने जा रही है यह काम

देश में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के बाद अब वॉलमार्ट अपने थोक कैश एंड कैरी कारोबार में वृद्धि जारी रखने के लिए भारत में चार-पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ कृष अय्यर ने फ्लिपकार्ट सौदे पर जानकारी देने के लिए बुलाई गई मीडिया बैठक में कहा, "वर्तमान में हमारे 21 स्टोर हैं और हमारी योजना 4 से 5 वर्ष में 50 स्टोर खोलने की है।"

अय्यर ने कहा, "जैसा कि हमने कहा हमारे पास 20 स्टोर हैं और चालू वित्त वर्ष में 5 और स्टोर खुलने की उम्मीद है। हमारी इसे बढ़ाकर सालाना 12-15 स्टोर करने की कोशिश है। वॉलमार्ट 9 राज्यों के 19 शहरों में कारोबार कर रहा है। कृष ने कहा कि हम इसमें कमी नहीं करने जा रहे हैं। हम इन क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे लेकिन हम प्रारंभिक रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर ध्यान देंगे।

वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डग मैकमिलन ने कहा कि फ्लिपकार्ट एक अलग कंपनी के रूप में परिचालन जारी रखेगी। इसका बोर्ड भी अलग होगा। फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट को ऑनलाइन पहुंच प्रदान करेगी। वॉलमार्ट भारत की खुदरा नीति के चलते ग्राहकों को सीधे सामान बेचने में असमर्थ है। नीति के तहत विदेशी कंपनियां (थोक कैश एंड कैरी श्रेणी को छोड़कर) ग्राहकों को सीधे सामान नहीं बेच सकती हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स क्षेत्र में काम कर रही है, जहां पर 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है।

walmart,retail stores,india,flipkart

आखिर क्या है वॉलमार्ट

- वॉलमार्ट स्टोर्स इंकॉर्पोरेशन दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है।
- सालाना कारोबार 21 लाख करोड़ रुपये का है।
- दुनिया में खाने-पीने के सामान की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनी है।
- दुनिया के 15 से ज्यादा देशों में वॉलमार्ट के साढ़े 8 हजार से ज्यादा स्टोर्स हैं। जहां करीब 21 लाख लोग काम करते हैं।

सैम वॉल्टन ने खोला था वॉलमार्ट

- 1962 में सैम वॉल्टन ने अमेरिका के आर्क प्रांत के रोजर्स में पहला वॉलमार्ट स्टोर्स खोला।
- एक डिस्काउंट स्टोर के तौर पर शुरुआत के बाद सैम वॉल्टन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक से दो, दो से चार और आज वॉलमार्ट के स्टोर्स की गिनती साढ़े 8 हजार से ज्यादा हो चुकी है।
- कंपनी का 70फीसदी कारोबार अमेरिका और यूरोप में है जबकि 20 फीसदी हिस्सा चीन और जापान से आता है। बाकी की कमाई दूसरे छोटे मुल्कों से होती है।

walmart,retail stores,india,flipkart

21 लाख कर्मचारी

- वॉलमार्ट में 21 लाख लोग काम करते हैं, जो कि आइसलैंड की कुल आबादी का सात गुना है।
- वॉलमार्ट का सालाना कारोबार 21 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जो दुनिया की 23वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी के बराबर है और ये स्वीडन की अर्थव्यवस्था से भी बड़ा है।
- 2010में वॉलमार्ट में 770 करोड़ लोगों ने खरीदारी की, जबकि कि दुनिया की कुल आबादी 700 करोड़ से ज्यादा है। अमेरिका की एक तिहाई आबादी हर हफ्ते वॉलमार्ट में खरीदारी करती है।
- वॉलमार्ट के एक स्टोर का एवरेज एरिया (औसत क्षेत्रफल) 80 हजार वर्गफुट के करीब है और अगर इसके सारे स्टोर्स का क्षेत्रफल जोड़ दिया जाए तो उससे करीब 15300 फुटबॉल के मैदान तैयार हो सकते हैं।
- वॉलमार्ट के स्टोर्स का पार्किंग लॉट करीब साढ़े चार सौ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- वॉलमार्ट का हेडक्वॉर्टर अमेरिका के अरकंसास में है।
- कंपनी कई देशों में दूसरे नामों से काम करती है। जैसे मैक्सिको में वॉलमैक्स, ब्रिटेन में एस्डा और भारत में बेस्ट प्राइस।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत