न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में Air Strike : मरने वाले आतंकियों की संख्या को लेकर सरकार का पहला बयान, वीके सिंह बोले- '250 आतंकी मारे गए'

जनरल वीके सिंह ने ये भी साफ किया कि 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में मसूद अजहर के सिर्फ एक ठिकाने पर बमबारी की थी जो बालाकोट में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 1:41:29

पाकिस्तान में Air Strike : मरने वाले आतंकियों की संख्या को लेकर सरकार का पहला बयान, वीके सिंह बोले- '250 आतंकी मारे गए'

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इस ऑपरेशन में मरने वाले आतंकियों की संख्या क्या थी? या फिर यह भी कह सकते है आतंकियों की संख्या को लेकर एक सियासी जंग छिड गई है। वही इन सबके बीच आज पहली बार भारतीय वायुसेना के द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए आतंकियों को लेकर अधिकारिक बयान आया है। पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गए हैं। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है, 'हमले से पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उस अड्डे पर 250 से ज्यादा आतंकियों के होने की खबर थी, क्योंकि वायुसेना के हमले में वो आतंकी कैंप पूरी तरह तबाह हो गया, इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 250 आतंकी मारे गए हैं।' जनरल वीके सिंह ने ये भी साफ किया कि 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में मसूद अजहर के सिर्फ एक ठिकाने पर बमबारी की थी जो बालाकोट में है।

air strike,vk singh,terrorist,pulwama,pakistan,amit shah,pakistan

कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ने 250 आतंकियों के मारे जाने के दावा किया था। जिसके बाद विपक्ष ने बीजेपी पर सेना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। अमित शाह के इन दावों पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है, क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?'

अमित शाह ने क्या कहा था?

अमित शाह ने कल गुजरात के अहमदाबाद में कहा था, ''पुलवामा हमले के सभी को लगा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती, इस बार क्यो होगा? उस प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की जिसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए।''

air strike,vk singh,terrorist,pulwama,pakistan,amit shah,pakistan

राजनीतिक पार्टियों को ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए- बाबा रामदेव

वायुसेना के हवाई हमले को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है, ‘’सेना और सरकार की नीयत पर सवाल उठाना गलत है। जब देश के प्रधानमंत्री और सुरक्षा संस्थानों ने कह दिया है कि एयर स्ट्राइक हुई है तो उसपर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। जिस स्थान को टारगेट किया गया था, वहां 250 मोबाइल एक्टिव थे, ऐसे में वह पेड़-पौधे मोबाइल से बात नहीं करते। राजनीतिक पार्टियों को ऐसी ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।’’

मायावती ने साधा शाह पर निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह के पाकिस्तान में 250 आतंकियों के मारे जाने के बयान के लिए उनपर जमकर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह डंका पीट रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गये हैं जबकि क्रेडिट लेने के लिए हमेशा आतुर इनके गुरु पीएम मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं... क्यों?'' उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आतंकी मौत के घाट उतारे गए, अच्छी बात है परन्तु प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी चुप्पी का रहस्य क्या है?

हमले के दौरान जैश कैंप में एक्टिव थे 300 मोबाइल

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 300 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव थे। इससे साफ होता है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर 300 आतंकी मौजूद थे। इसके अलावा बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 300 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी RAW ने भी उपलब्ध कराई थी। खुफिया एजेंसियों ने भी सैटेलाइट के जरिए जैश के बालाकोट कैंप में काफी संख्या में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी जुटाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत