ऐश्वर्या राय बच्चन की अलग-अलग तस्वीरों को लेकर बने मीम्स पर ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फेम अभिनेता विवेक ओबेरॉय मुश्किलों में फंस गए हैं। रिपोट्र्स की मानें तो मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर पर एग्जिट पोल को लेकर मीम साझा किया। पवन सिंह नाम के शख्स ने इस मीम को पहली दफा ट्विटर पर डाला था बाद में संबंधित शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए विवेक ने इसे अपने हैंडल से साझा किया। इस मीम में ऐश्वर्या राय बच्चन का मजाक उड़ाते हुए ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और वास्तविक नतीजों के फर्क को बताया गया था। एएनआई के मुताबिक राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्टर विवेक ओबेरॉय के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उनसे एग्जिट पोल वाले ट्वीट पर सफाई मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा, ‘यह ट्वीट (विवेक ओबेरॉय का) पूरी तरह घटिया, अप्रिय और एक महिला की छवि को खराब करने वाला है।’
वहीं अदाकारा सोनम कपूर, डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालिवाल सहित कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। ओबरॉय ने जिस ‘मीम’ को साझा किया वह तीन हिस्सों ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा है। ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही हैं, एग्जिट पोल में विवेक ओबरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और अराध्या के साथ नजर आ रही हैं।
ओबरॉय ने इसे साझा करते हुए लिखा, ‘‘हा हा, रचनात्मक। कोई राजनीति नहीं...बस जिंदगी।’’ अभिनेता के ‘मीम’ साझा करते ही चारों ओर से उनकी अलोचना शुरू हो गई। अदाकरा सोनम कपूर ने लिखा, घृणित एवं निम्नस्तरीय...।
अदाकारा एवं कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘‘विवेक ओबरॉय इतना खराब पोस्ट करना बेहद अपमानजनक और खराब। अगर उस महिला और उसकी बच्ची से माफी नहीं मांग रहे हो तो कम से कम पोस्ट हटाने की शालीनता तो दिखाएं।’’
Dear @vivekoberoi, never expected such tweet from u. The trolls may go to any extent and make memes but u as a responsible celebrity should be careful of hurting anyone's dignity. Would request u to apologize and delete the tweet. https://t.co/lfJgWiWphF
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar)














